Categories: Cricket

क्रिकेट जगत के 10 सबसे अच्छे और लोकप्रिय कपल्स

Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स:- Cricket दुनिया के लोकप्रिय खेलों में से एक हैं। दुनिया की जनसँख्या एक बहुत बड़ा हिस्सा Cricket और क्रिकेटरों को फॉलो करता हैं। ये क्रिकेटर सिर्फ अपने खेल ही नहीं बाकी और भी कई कारणों से लोकप्रिय होते हैं जिनमें से एक हैं उनके जीवनसाथी। कई क्रिकटरों ने खेल जगत में काफी कुछ हासिल किया साथ ही उन्हें अच्छे जीवनसाथी का साथ भी मिला तो आज हम ऐसे ही Cricket जगत के 10 सबसे बढ़िया कपल्स के बारे में बात करेंगे।

तो ये हैं आपके Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स

केविन पीटरसन और जेसिका टेलर

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन Cricket जगत का एक काफी बड़ा नाम रह चुके हैं। इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम में उनका योगदान तारीफ के काबिल हैं। एक समय उनकी तुलना कई बड़े क्रिकेटरों से जा चुकी हैं। ख़ैर Cricket जगत में कई सारी उपलब्धियाँ हासिल करने वाले केविन पीटरसन की जीवनसाथी हैं जेसिका टेलर। जेसिका टेलर लिबर्टी एक्स नाम के एक पॉप ग्रुप की सदस्य रह चुकी हैं। ग्रुप में जेसिका टेलर की भूमिका एक गायिका की थी। आपको बता दे कि लिबर्टी एक्स एक काफी लोकप्रिय ग्रुप हैं जो ब्रिट अवार्ड से सम्मानित हो चुका हैं।

गायिका के अलावा जेसिका टेलर एक डांसर, मॉडल और टेलीविजन जगत का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। 29 दिसंबर 2007 को कासल कोंब, विल्टशैर कर सेंट एंड्रू चर्च में केविन पीटरसन और जेसिका टेलर की शादी हुई। ये कपल एक साथ काफी अच्छा और खूबसूरत लगता हैं और इसी कारण से इस कपल के चेहरा कई बार कई सारी मैगज़ीन्स के कवर पेज की शोभा बढ़ा चुका हैं। केविन पीटरसन और जेसिका टेलर के दो बच्चें हैं जिनमें से एक लड़का हैं और एक लड़की।

जेम्स एंडरसन और डैनिएला एंडरसन

Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स: मशहूर क्रिकेटर जेम्स एंडरसन किसी परिचय का मोहताज़ नहीं हैं। इंग्लैण्ड टीम के क्रिकेट इतिहास में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन पहले ऐसे इंग्लिश गेंदबाज़ हैं जिन्होंने टेस्ट Cricket में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उनकी पत्नी डैनिएला एंडरसन का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ और इंग्लैंड की वह एक बहुत लोकप्रिय मॉडल हैं। 18 वर्ष की छोटी उम्र में ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिले पर इसके बावजूद उन्हें उस समय उन्हें कुछ खास सफलता हाथ लगी नहीं पर कुछ सालों का विराम लेकर वह फिर से मॉडलिंग जगत में आई और वो हासिल किया जिसकी वह असली हक़दार थी।

इस कपल की पहली मुलाकात काफी कमाल की थी जब ये दोनों लंदन के एलीसिम नाइटक्लब में मिले थे। शर्मीले स्वभाव की डैनिएला को उस समय क्रिकेट के बारे में कुछ पता ही नहीं था। जेम्स एंडरसन अपनी पत्नी से 6 साल छोटे हैं पर उम्र के इस अंतर का उनके रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 2006 में मैनचेस्टर के लोवरी होटल में इन दोनों की शादी हुई और वर्तमान में इन दोनों की दो बेटियां हैं जिनका नाम हैं लोला और रूबी।

जेपी डुमिनी और सु डुमिनी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिडिल आर्डर में खेलने वाले जीन पॉल डुमिनी यानी जेपी डुमिनी ने क्रिकेट की दुनिया में काफी नाम कमाया हैं। जेपी डुमिनी क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। जेपी डुमिनी साउथ अफ़्रीका के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली हैं और यह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी रन आउट नहीं हुए हैं।

उनकी पत्नी सु डुमिनी एक मॉडल हैं जो कई सारे बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे टीवी शोज़ भी किये हैं जिनमेंदी ग्रेट पवेलियनजैसा लोकप्रिय शो भी शामिल हैं। सु कीइंस्पायर्ड वीमेननाम की एक ब्लॉगिंग वेबसाइट भी हैं जहाँ वे अपनी यात्राओं के अनुभव बाँटती हैं। एक चैरिटी इवेंट के दौरान ये दोनों मिले और इनके बीच प्यार हो गया। 2011 में इन दोनों की शादी हुई और 2015 में, सु ने एक लड़की को जन्म दिया जिसका नाम हैं इसाबेला हन्नाह।

शिखर धवन और आयेशा मुखर्जी

Cricket जगत के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन इंडिया के क्रिकेट टीम के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं। ओपनर की भूमिका निभाने वाले शिखर धवन एक धमाकेदार बल्लेबाज़ हैं जो अपने बल्ले से किसी भी गेंदबाजी क्रम की बखिया खदेड़ने की हिम्मत रखते हैं। उनकी पत्नी आयेशा धवन आधी बँगाली और आधी ब्रिटिश हैं। इन दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई और चैटिंग पर ही इन दोनों के बीच प्यार पनपा। शिखर धवन से मिलने से पहले आयेशा की शादी ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन से हुई थी।

Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स: दोनों की यह शादी 10 सालों तक चली थी और इन दोनों की दो बेटियां भी हुई। कुछ निजी कारणों से इन दोनों का आपसी सहमति से तलाक हुआ था। शिखर धवन के पिताजी शिखर धवन और आयेशा की शादी के खिलाफ थे क्योंकि आयेशा शिखर धवन से 3 साल बड़ी थी और ऊपर से आयेशा पहले से शादीशुदा थी लेकिन शिखर धवन की माता उनके पक्ष में थी और उनकी बदौलत की इस दोनों की शादी हुई। आज दोनो एक साथ काफी अच्छे लगते हैं, खुश हैं और दोनों को एक बेटा भी हैं जिसका नाम हैं ज़ोरावर।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

आज दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे विराट कोहली के बारे में मालूम नहीं होगा। आधुनिक Cricket के दौर में विराट कोहली ने जो कर दिखाया हैं वो शायद ही कोई और कर पाया है। मैच दर मैच उन्होंने रिकॉर्ड बनाये और तोड़े हैं। आज शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड होगा जिससे विराट कोहली अछूते रहे होंगे। जिस तरह से विराट कोहली ने क्रिकेट में हर मैदान फ़तेह किया वैसे ही निजी जीवन में भी उन्हें सफलता ही हाथ लगी। विराट कोहली की जीवनसाथी का नाम हैं अनुष्का शर्मा जो कि फ़िल्म जगत का एक काफी बड़ा नाम हैं जिन्हें शायद किसी परिचय की जरूरत हैं नहीं। शाहरुख खान के साथ फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा की मुलाकात क्रिकेट के बादशाह विराट कोहली से शैम्पूक्लिनिक ऑल क्लियरके विज्ञापन शूट के दौरान हुई।

शुरुआती दौर में इस जोड़े ने अपनी प्यार की बात को छुपाने की कोशिश की पर चूंकि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड से हैं तो मीडिया की नज़र हमेशा उन पर ही रहती। दोनों की डेटिंग की तस्वीरें आये दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती थी। दोनों का प्यार इस तरह से परवान चढ़ा कि अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अनुष्का शर्मा विराट कोहली के मैच के लिए जाया करती थी। पर इस जोड़ें में फासले तब बढ़ गए जब विराट की नाकामी का ठीकरा लोगों ने अनुष्का शर्मा पर फोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से दूरियां बना ली और कमाल का प्रदर्शन कर आलोचकों का मुँह बंद किया। 2017 में अनुष्का शर्मा को फ़िल्म NH-10 के दौरान विराट कोहली ने सबके सामने अपने प्यार कस इज़हार किया। 2018 में इस जोड़े ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली और बाद में क्रिकेटरों और फ़िल्मी जगत के लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी।

महेन्द्र सिंह धोनी और साक्षी रावत

अगर दुनिया भर के सबसे शांत खिलाड़ियों की कोई लिस्ट बने तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी कस नाम सबसे ऊपर आएगा। विकेटों के पीछे सबसे तेज़ खिलाड़ी धोनी ज्यादा बोल बच्चन पर भरोसा करते नहीं हैं। जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने अपना कमाल के खेल से पूरी दुनिया जीती हैं और सफलता हासिल की हैं वैसी ही सफलता धोनी को उनकी निज़ी जीवन में भी मिली हैं। महेंद्र सिंह धोनी की जीवनसाथी हैं साक्षी रावत। धोनी और साक्षी की मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल के होटल में हुई थी जब महेन्द्र सिंह धोनी अपने Cricket मैच के सिलसिले में वहाँ थे जबकि साक्षी रावत उस होटल में एक ट्रेनी थी। धोनी को साक्षी से पहली नज़र में ही प्यार हो गया  और इसी कारण से अपने बिजी शेड्यूल से भी समय निकालर धोनी साक्षी से मिलने जाया करते थे।

2010 में उत्तराखंड के देहरादून शहर में इन दोनों की शादी हो गयी। साक्षी को खाना पकाने के बहुत शौक हैं और धोनी उनकी कुकिंग के इतने दीवाने हैं कि साक्षी लगभग हर दौरे पर उनके साथ होती हैं और उनके साथ उनका एक इलेक्ट्रिक कुकर भी होता हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है जिवा।

डेल स्टेन और जेने कैतज़मान

Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स: अपनी तेज़ रफ्तार से दुनियाभर के बल्लेबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाले डेल स्टेन ने अपना एक अलग नाम और मुक़ाम बनाया हैं। अपनी तेज गति के कारण से डेल स्टेन को स्टेन गन नाम की उपाधि मिली। डेल स्टेन की गेंदबाज़ी रफ्तार 145-156 किमी प्रति घंटा हैं। आईपीएल 2010 में उन्होंने सबसे तेज़ गेंद फेंकी थी जिसकी रफ्तार थी 156.2 किमी प्रति घंटा। मैदान पर काफी गुस्सेल और आक्रामक दिखने वाले डेल स्टेन वास्तविक जीवन मे काफी समझदार और सुलझे हुए इंसान हैं।

उनकी पत्नी जेने कैतज़मान एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। 12 साल की छोटी उम्र में ही वे मॉडलिंग के क्षेत्र में गयी। दोनों की मुलाक़ात एक रेस्टोरेंट में हुई थी जहाँ जेने काम करती थी। जिस रफ़्तार से डेल स्टेन गेंदबाज़ी करके बल्लेबाज के छक्के छुड़ाते हैं उसी रफ्तार से उन्हें पहली ही नज़र में जेने से प्यार हो गया और ये बात उन्होंने ज़ाहिर भी कर दी। दोनों के बीच आज भी प्यार भरपूर हैं और ये जोड़ा बाकी लोगों के लिए एक आदर्श हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड और मौली किंग

विश्व स्तर पर इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने काफी नाम कमाया हैं और कई सारे कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उनकी गर्लफ्रैंड मौली किंग एक गायिका, आरजे और मॉडल हैं। गायन के क्षेत्र में उन्होंने काफी अच्छा खासा नाम कमाया हैं। दोनो एक दूसरे से एक शोबिज सर्किट के दौरान मिले और तब से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों के बारे एक साथ घूमते और कॉफी पीते हुए पाये गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा भी ज़ाहिर की हैं। ये कपल एक साथ काफ़ी प्यार लगता हैं। उम्मीद करते हैं कि इन दोनों की शादी की ख़बर हमें जल्द ही सुनने को मिलेंगी।

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी किसी से छुपे नहीं हैं। हमेशा से ही दोनों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिलता हैं। लेकिन इसके बीच शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा का प्यार भरा रिश्ता चाशनी घोलने का काम करता हैं। Cricket ग्राउंड में अमूनन शांत रहने वाले शोएब मलिक ग्राउंड के बार भी इतने ही शांत स्वभाव हैं।

उनकी पत्नी सानिया मिर्ज़ा भारत का टेनिस में प्रतिनिधित्व करती हैं। जब इन दोनों की शादी की बात सामने आई तो काफी विवाद हुआ था लेकिन ये इन दोनों का प्यार ही था जिसके कारण से इनकी शादी हुई और आज भी ये जोड़ा प्यार और शांति से जीवन बिता रहा हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

Cricket जगत के लोकप्रिय कपल्स: शुरआती दौर में काफी ज्यादा असफल रहे रोहित शर्मा आज जिस मुक़ाम पर हैं वहाँ हर खिलाड़ी पहुँचने की तमन्ना रखते हैं। रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 3 दोहरे शतक जड़े हैं। उनकी पत्नी रितिका पत्नी से पहले उनकी दोस्त थी और इसी दोस्ती को उन्होंने 2015 में शादी के एक पवित्र और खूबसूरत रिश्ते में बांध दिया।

एक साथ यह कपल दिखने में काफी अच्छा लगता हैं और इनके बीच समझदारी भी देखने को मिलती हैं जो कि जरूरी भी होती हैं। यह अक्सर देखा गया हैं कि जब जब रितिका रोहित शर्मा की हौसला अफजाई के लिए ग्राउंड पर आई हैं, उस दिन रोहित शर्मा ने कमाल किया हैं।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago