Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप इतिहास के कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स

World Cup Records :- IPL 12 जुनून खत्म हुई कुछ ही दिन हुए हैं की अब एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच विश्व कप के रूप केन वापस आ रहा है। विश्व कप 2019 की शुरुआत इंग्लैंड और वेल्स की मेज़बानी में 30 मई से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में विश्व की 10 बेहतरीन टीम भाग ले रही है। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां मैच दर मैच कुछ नए रिकॉर्ड्स बनते हैं, तो साथ ही कुछ टूटते भी है।

विश्व कप के इतिहास में भी ऐसा होता आया है। तो आज विश्व कप इतिहास से जुड़े कुछ रोचक रिकॉर्ड्स पर ही नज़र डालते हैं।

6 Most Amazing World Cup Records in Hindi

#1 सब से अधिक विश्व कप जीतने वाली टीम 

यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे प्रत्येक टीम तोड़ने की ख्वाहिश रखती होगी। लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद ही मुश्किल है। मुमकिन है कि इस रिकॉर्ड को तोड़ने में दशकों गुज़र जाएं। हम बात कर रहे हैं, सब से अधिक बार विश्व कप अपने नाम करने वाली टीम के बारे में।

image source

यह रिकॉर्ड विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम की। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 5 विश्व कप अपने नाम किए हैं। इसमें से 1999, 2003 और 2007 का विश्व कप इसने लगातार जीता था। अंतिम विश्व कप 2015 का भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम रहा था। टीम पर 2019 में खिताब बचाव का जबरदस्त दबाव होगा।

#2 विश्व कप में सब से बड़ा रन चेज़

World Cup Records :- क्रिकेट घोर अनिश्चितताओं का खेल है, यह विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी कई बार साबित हो चुका है। लेकिन इस टूर्नामेंट में 2011 में ऐसी बात हुई के किसी ने सोचा भी नही था। कमज़ोर टीम में गिने जाने वाली आयरलैंड की टीम इंग्लैंड जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ खेलने आई। इंग्लैंड ने 327 का विशाल स्कोर भी बना दिया। जवाब में आयरलैंड 111 पर 5 विकेट खो भी चुका था।

image source

यहां तक सब कुछ इंग्लैंड के अनुसार ठीक जा रहा था। लेकिन इसी के बाद अनहोनी हुई। आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने यहां मोर्चा संभाला और विश्व कप इतिहास की सबसे तेज़ शतक ठोकते हुए 63 गेंद में 113 रन बना दिए। अंत में आयरलैंड ने यह मैच 5 गेंद बाकी रहते 329 रन बना कर 3 विकेट से जीत भी लिया। यह विश्व कप इतिहास का सबसे अधिक रन चेज़ का रिकॉर्ड है।

#3 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

World Cup Records :- 2015 विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया बनी थी। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में कुछ बड़ा करने का रही है, वह टूर्नामेंट के लीग स्तर में ही जता दिया था। इसी क्रम में लीग स्टेज के एक मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए विश्व कप इतिहास का सब से बड़ा स्कोर, 417 रन बना दिया। इस मैच में डेविड वार्नर ने  लाजवाब पारी खेली थी। इसी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप इतिहास की भी सब से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में अफगानिस्तान 142 रन पर निपट गया था। मैच 275 रन से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था।

image source

#4 विश्व कप में सब से अधिक रन

विश्व कप इतिहास में सब से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। कुल 6 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम विश्व कप में 2278 रन दर्ज है। सचिन ने यह रन 56.95 की लाजवाब औसत से बनाए थे। इस दौरान विश्व कप में सब से अधिक शतक का रिकॉर्ड भी सचिन के ही नाम दर्ज है। इन्होंने 6 शतक लगाए हैं। सचिन का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003 विश्व कप में 152 रन की पारी है।

image source

#5 विश्व कप का सब से तेज़ दोहरा शतक

कुछ समय पहले तक सब से तेज़ शतक की बात की जाती थी। लेकिन अब सब से तेज़ दोहरे शतक का ज़िक्र किया जाता है। विश्व कप इतिहास में अब तक 2 दोहरे शतक आए हैं। एक न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने बनाए हैं। जबकि एक दोहरा शतक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने बनाया है।

image source

क्रिस गेल का ही शतक विश्व कप इतिहास का सब से तेज़ दोहरा शतक है। गेल ने इस विशाल पारी में कुल 147 गेंद खेलते हुए 215 रन बना दिए थे। इस पारी में 16 छक्के भी शामिल रहे थे। इसी मैच में गेल और मार्लन सैमुअल के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास की किसी भी विकेट के लिए सब से बड़ी साझेदारी, 372 रन की हुई थी।

#6 लगातार गेंद पर विकेट

हैट्रिक लेते तो गाहे बगाहे खिलाड़ियों को देखा ही जाता है। लेकिन ऐसा नही होते देखा गया है कि खिलाड़ी इसके बाद भी विकेट ले ले। लेकिन विश्व कप में ऐसा हो चुका है। 2007 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 206 रन पर 5 विकेट खो कर जीत से केवल 4 रन दूर थी। इसके 5 विकेट शेष थे।

image source

लेकिन यहीं पर लसिथ मलिंगा ने बवंडर कर दिया। एक तो उन्होंने हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा अगली गेंद पर भी 1 विकेट लेते हुए इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज़ ने 4 गेंद में 4 विकेट हासिल किया। हालांकि इसके बावजूद मैच 1 विकेट से अफ्रीका अपने नाम कर गया था।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago