Categories: CricketICC CWC 2019

जानिये क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बारे में सारी जानकारी

क्रिकेट वर्ल्डकप 2019: दोस्तों अगर हम विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों की एक सूची तैयार करें तो निसंदेह ही सूची में क्रिकेट का नाम तो जरूर होगा। बल्ले और गेंद से खेला जाने वाला ये खेल आजकल हर किसी का पसंदीदा खेल बन चुका हैं। अक्सर हर गली, मौहल्ले में बच्चे ये खेल खेलते हुए दिखाई पड़ ही जाते हैं। इंडिया में तो इस खेल का ख़ुमार एक अलग ही स्तर का होता हैं। क्रिकेट के प्रति जो नशा, जो पागलपन इंडिया की जनता में हैं वो शायद ही किसी और देश के लोगों में होगा। ऐसा कहा जाता हैं कि इंडिया की जनता सिर्फ दो चीज़ों के दीवानी हैं पहली हैं फिल्में और दूसरी हैं क्रिकेट। यहाँ क्रिकेट एक धर्म हैं और खेलने वाले खिलाड़ी ख़ुदा। क्रिकेट के प्रति हिंदुस्तान की जनता इतनी संवेन्दनशील हैं कि अगर हिन्दुस्तान कोई मैच जीतता हैं तो पटाख़े फोड़े जाते हैं, मिठाइयां बाँटी जाती हैं साथ ही जिस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया हो उसकी पूजा की जाती हैं। इसके विपरीत अगर टीम इंडिया हार जाती हैं तो देश की जनताके आक्रोश देखने को मिलता हैं, लोग काफी गुस्सा होते हैं और तो और कई बार खिलाड़ियों के पुतले और उनके घर तक जला देते हैं।

image source

क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होता है वर्ल्ड कप जिसे हम क्रिकेट की रूह भी कह सकते हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप हर 4 साल में होने वाला क्रिकेट का एक अल्टीमेट टूर्नामेंट हैं जिसे जीतकर चैम्पियन कहलाने का सपना क्रिकेट खेलने वाली विश्व की हर टीम खुले आँखों से देखती हैं। कोई टीम चाहे कितना भी अच्छा कर ले पर वो टीम तब तक अच्छी या फिर सर्वश्रेष्ठ नहीं मानी जाएगी जब तक कि वे वर्ल्ड कप ना जीत जाए और इसी कारण से विश्व की हर बड़ी टीम विश्व कप की चमचमाती हुई ट्रॉफी की जितने के लिए हर सम्भव मेहनत और कोशिश करते हैं। जब जब क्रिकेट वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट शुरू होता हैं तब तब क्रिकेट पसन्द किये जाने वाले देशों में एक त्योहार जैसा माहौल बन जाता हैं। लोग अपने टीवी सेट्स से चिपकर बैठ जाते हैं तो कुछ लोग इस अल्टीमेट टूर्नामेंट का मज़ा लेने के ग्राउंड तक जाते हैं। आज का हमारा ये पोस्ट सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए हैं क्योंकि आज हम बात करेंगे 2019 के वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जो कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वाँ संस्करण होने वाला हैं।

2019 के वर्ल्ड कप का प्रारूप

क्रिकेट वर्ल्ड कप रंगीन कपड़ो में सफ़ेद गेंद से खेला जाने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट हैं जिसमें हर टीम को 50 ओवर्स खेलने को मिलते हैं। ये पूरा खेल 22 गज़ की पिच पर होता हैं जिसके दोनों ओर विकेट्स लगे होते हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के विकेट्स अलग होते हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट के विकेट्स की बेल्स एलईडी की होती हैं जो कि गिरने पर जलती हैं। 50 ओवर्स के नियमित क्रिकेट मैच में जैसे नियम होते हैं वैसे ही नियम इस टूर्नामेंट में होते हैं जैसे पॉवरप्ले टीम, पॉवरप्ले में निर्धारित खिलाड़ियों का गोले के अंदर और बाहर होना, एक गेंदबाज़ द्वारा अधिकतम 10 ओवर का फेका जाना, बाउंड्रीज की लंबाई इत्यादि। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 पहला ऐसा वर्ल्ड कप होने वाला हैं जिस में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमें भाग नहीं लेगी क्योंकि इस बार वर्ल्ड कप में सिर्फ 10 टीमें ही होने वाली हैं। साथ ही आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला हैं कि इस बार वर्ल्ड कप में कोई ग्रुप नहीं बनेगा। हर टीम बाकी 9 टीमों से लड़ेगी और उसके अनुसार ही सेमीफाइनल की टीमें निर्धारित की जाएगी। क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऐसा प्रारूप 1992 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी अपनाया गया था उसके पश्चात ग्रुप प्रणाली अपनायी गई और अब फिर से यह प्रारूप चुना गया हैं। इस तरह से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में 45 ग्रुप मैच और 3 नाकआउट समेत 48 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

2019 के वर्ल्ड कप का वेन्यू

यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं कि आखिर क्रिकेट वर्ल्ड कप हो कहा रहा हैं क्योंकि सभी टीमें इसी चीज के अनुरूप अपनी तैयारियों को आकार देती हैं। मसलन अगर क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैण्ड में हैं तो टीमें इस चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि स्विंग होती गेंदों को कैसे खेला जाए क्योंकि इंग्लैंड की क्रिकेट पिचों पर गेंद कमाल की स्विंग खाता हैं।

image source

अगर हम बात करते 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के वेन्यू की, तो क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैण्ड और वेल्स में खेला जाने वाला हैं । वैसे इससे पहले भी इंग्लैंड क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका हैं। 1975, 1979, 1983 और 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैड ने मेजबानी की और अब करीब 20 सालों के बाद इंग्लैण्ड आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा हैं। इंग्लैण्ड के बर्मिंघम, लंदन, ब्रिस्टल, कार्डिफ़, लीड्स, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, मेनचेस्टर, नॉटिंघम, टांटन, साउथम्पटन जैसे शहरों के क्रिकेट ग्राउंड्स पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के मैच होंगें।

2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमें

वैसे आईसीसी ने कुछ समय पहले टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर कर 12 कर दी। टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली ये दो नई टीमें बनी आयरलैंड और अफगानिस्तान पर इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा हैं कि सारी टेस्ट क्रिकेट टीमें इस क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी।

image source

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में सिर्फ 10 टीमें ही हिस्सा लेगी जिनमें से 8 टीमों का चयन आईसीसी की एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग ले अनुसार हुआ हैं और बाकी 2 टीमें 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर द्वारा चुनी गई। आईसीसी की एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग के अनुसार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भाग लेने वाली ये टीमें हैं – भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका जबकि 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर द्वारा चुनी गई दो टीमें हैं – वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान। 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था जिनमें से ये दो टीमें मुख्य वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाने में सफल रही। अभी हाल ही में हुए पुलवामा हमले के चलते बीसीसीआई ने आईसीसी से निवदेन की थी कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच न करवाये जाए लेकिन आईसीसी ने बीसीसीआई की ये निवदेन ठुकरा दी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 के अभ्यास मैच

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के मुख्य चरण शुरू होने से पहले प्रत्येक टीम 2-2 अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी मदद से वे खुद की टीम की ताकत और कमज़ोरियां और विपक्षी टीमों की ताकत और कमजोरी जान पायेगी। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अभ्यास मैच 24 मई से 28 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे जिसमें पहला मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा और अंतिम मैच इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 की ईनामी राशि

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हैं जिसे जीतने वाली टीम को अल्टीमेट चैंपियन के ख़िताब से नवाजा जाता हैं और इसी कारण से दुनिया की हर क्रिकेट खेलने वाली टीम इस शीर्षक को जीतने के लिए जी जान लगा देती हैं। अब जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इतना महत्वपूर्ण और बड़ा टूर्नामेंट हैं तो इसकी ईनामी राशि छोटी कैसे हो सकती हैं।

image source

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 2019 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाने वाली प्रत्येक टीम को 100,000 डॉलर की राशि मिलेगी। ग्रुप स्टेज के प्रत्येक मैच में जीतने वाली टीम को 40,000 डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी। सेमीफाइनल हारने वाली प्रत्येक टीम को 800,000 की ईनामी राशि मिलेगी। फाइनल में हारने वाली टीम को 2,000,000 डॉलर की ईनामी राशि जबकि फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 4,000,000 डॉलर की ईनामी राशि से नवाजा जाएगा। इस प्रकार, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की कुल ईनामी राशि 10,000,000 डॉलर हैं जो कि किसी भी लिहाज़ से कम तो नहीं हैं।

आखिर कौन जीत सकता हैं आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019

वैसे तो क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता हैं। जहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता हैं। कई बार अच्छा खेलने के बावजूद टीमें हार जाती हैं जो कि कई बार हमने देखा हैं। कई बार हमने काफी बड़े-बड़े उल्टफेर भी होते हुए देखे हैं जिनमें बड़ी बड़ी टीमें काफी छोटी टीमों से हार जाती हैं जो कि बिल्कुल अविश्वसनीय सा लगता हैं, पर कई बार भाग्य के आगे किसी की भी नहीं चलती हैं। ख़ासतौर पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में तो कई बार बड़े बड़े उल्टफेर हुए हैं। उदाहरण के लिए 2003 में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को हराया और आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया। ये दोनों ही नतीज़े उम्मीद के बिल्कुल विपरीत थे। उल्टफेर की दृष्टि से 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत द्वारा वेस्ट इंडीज को हराना सबसे बड़ा था क्योंकि उस ज़माने में वेस्ट इंडीज की क्रिकेट टीम कस दबदबा था और उनसे मजबूत कोई क्रिकेट टीम थी नहीं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता हैं कि कभी-कभी अच्छे खेल के साथ-साथ नसीब का साथ भी जरूरी होता हैं। फिर भी अगर हालिया प्रदर्शन और फॉर्म के हिसाब से 2019 के वर्ल्ड कप के विजेता के बारे में अनुमान लगाए तो इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड जैसी कुछ टीमें हैं जो खिताब के लिये काफ़ी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago