विश्व कप 2019 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान और मेज़बान इंग्लैंड की टीम आमने सामने होगी। दोनो इंग्लैंड जहां विश्व कप के पहले मैच में शानदार जीत के बाद आ रही है, वहीं पाकिस्तान को जीते काफी समय हो चुका है।
इसे हाल ही में इंग्लैंड ने ही 4 – 0 से वनडे सीरीज में धूल चटाया था। वॉर्मअप मैच में ये अफगानिस्तान से पिट गयी थी। वहीं, विश्व कप 2019 का अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी। वहां भी वह केरेबियन तूफान में उड़ गई थी।
पाकिस्तान के विश्व कप के पहले मुकाबले जी बात करें तो यह मुकाबला उसका वेस्टइंडीज के खिलाफ था। उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आईं। क्रीज़ पर इसके बल्लेबाज़ों के आते ही मानो, इनके बीच सब से पहले पवेलियन लौटने की भी होड़ मच गई। केवल 4 पाकिस्तानी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुँच पाया था। उस मैच में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक स्कोर फखर जमां और बाबर आज़म ने 22 – 22 रन बनाए थे। टीम 105 पर लुढ़क गयी थी।
अब टीम हर हाल में उस शर्मनाक मैच को भूल कर इंग्लैंड कद खिलाफ ज़ोरदार वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि यह भी आसान नही रहने वाला है। इसे हाल ही में वनडे सीरीज में सुपरा साफ का सामना करना पड़ा था। उस हार के बावजूद पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह रही थी कि उस सीरीज़ में सभी मैच हाई स्कोरिंग हुआ था। और इसके बल्लेबाज़ों ने भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी।
पिछले सीरीज़ में देखें तो इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आज़म ने 5 मैच में 277 रन बनाए थे। ऐसे में इस मुकाबले में इन पर काफी दारोमदार रहेगा। वैसे भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी का बड़ा भार इनके कंधों पर ही है। अगर ये नाकाम होते हैं, तो फिर बड़ी मुश्किल हो सकती है। इनके अलावा देखें तो इमाम उल हक भी पिछले कुछ समय से लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड सीरीज़ में इन्होंने 4 मैच में ही 117 के एवरेज से 234 रन ठोके थे। ये भी इंग्लैंड के मौसम से भली भांति परिचित हैं, ऐसे में ये भी बड़े महत्वपूर्ण रहेंगे।
पाकिस्तान के बल्लेबाजी का बड़ा भार पिछले काफी समय से पाकिस्तान के लिए शानदार काम कर रहे फखर जमां के कंधों पर भी रहेगा। इनके अलावा कप्तान सरफ़राज़ ने भी कुछ हांथ दिखाए थे। फिलहाल आलोचनाओं से घिरी पाकिस्तान के लिए ज़रूरी है कि कप्तान आगे बढ़ कर नेतृत्व करते हुए टीम को जीत दिलावें।
पाकिस्तान टीम अपने बेहतरीन गेंदबाज़ी आक्रमण के लिए मशहूर रही है। लेकिन इसके पिछले मैच के प्रदर्शन को देखें तो उसमें क्रिस गेल ने अकेले ही धो कर रख दिया था। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी दे गेंदबाज़ नाकाम रहे थे। और अधिक्तर मैच में इंग्लैंड ने 300 से अधिक स्कोर किया था। ऐसे में फिर से इन गेंदबाजो कि परीक्षा होगी। मुख्यतः गेंदबाज़ी का भार मोहम्मद आमिर, हसन अली, वहाब रियाज और शादाब खान पर रहेगा।
इस समय इंग्लैंड के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। जिस भी बल्लेबाज को मौका मिल रहा है, आ कर विरोधियों को तोड़ने में कोई कसर बाकी नही रहने दे रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन को देखें तो सभी शानदार रहे थे। जॉनी बेयरस्टो भले ही गोल्डन डक का शिकार हो गए थे, लेकिन इनकी क्षमता पर शक करना बेमानी है। वे अभी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुज़र रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली 3 पारियों में इनके नाम लाजवाब 211 रन है।
इनके अलावा इंग्लैंड की सब से बड़ी ताकत में दूसरे ओपनर जेसन रॉय भी शामिल हैं। जिनके नाम भी पिछले 3 पारी में पाकिस्तान के खिलाफ 277 रन है। वहीं विश्व कप के पहले मैच में भी इन्होंने 53 गेंद में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। ऐसे में पाकिस्तान को ये फिर पानी पिला सकते हैं। इनके अलावा जॉय रूट, इयॉन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, जोस् बटलर तथा मोइन अली तक बेहद मज़बूत बल्लेबाजी मौजूद हैं। इन सब से निपटना काफी कठिन रहने वाला है।
पहले मुकाबले में 3 विकेट ले कर जोफरा आर्चर ने अपने इरादे बता दिए थे। पाकिस्तान के लिए इनसे निपटना बड़ी चुनौती होगी। इनके अलावा क्रिस वोक्स भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। पहले मैच में इन्हें भले ही सफलता हांथ न लगी हो, लेकिन इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 4 मैच में 10 विकेट निकाले हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के पास आदिल रशीद, मोइन अली, लियम प्लंकेट तथा बेन स्कॉट्स के रूप में अचूक गेंदबाज़ मौजूद हैं, जो कि पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकते हैं।
इंग्लैंड और पाकिस्तान, दोनो में ही बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। लेकिन इन सभी का खेल नॉटिंघम का विकेट बिगाड़ सकता है। यहां के विकेट से गेंदबाजो को कोई भी मदद नही मिलती है। इस कारण काफी बड़े बड़े स्कोर यहां देखे गए हैं। ये वहीं मैदान है जहां पिछले ही साल इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 481 रन तथा पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में 444 रन ठोक दिए थे। ऐसे में इस मुकाबले में भी गेंदबाज़ों की पिटाई के साथ हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
Also Check :
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…