न्यूजीलैंड का दौरा खत्म होने के साथ भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज़ घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से 3 मैचो की वनडे सीरीज के रुप में खेलना है, जिसको लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और इस टीम में साल 2019 के वनडे विश्वकप के बाद से लगातार बाहर चल रहे टीम के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी की वापसी हुई है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के कंधो पर कप्तानी की जिम्मेदारी रहेगी।
साउथ अफ्रीका की टीम इस समय अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसमें टीम 1-0 से अभी बढ़त बनाये हुए हैं। इस सीरीज के खत्म होने के बाद अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आयेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में फॉफ डू प्लेसी को जगह ना मिलने की वजह से उनके भविष्य को लेकक सवाल खड़े हो गए थे।
जॉर्ज लिंडे को भी मिली टीम में जगह
बांये हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज जॉर्ज लिंडे जिनको पिछले साल भारत के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था, उनको टीम में तबरेज शम्सी की जगह पर शामिल किया गया है, जिसके बाद उम्मीद की जा सकती है, कि वह वनडे में भी डेब्यू भारत के खिलाफ ही कर सकते हैं। लिंडे ने पिछले साल भारत के खिलाफ जो एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, उसमें उन्होंने 2 पारियों में मिलाकर जहां 64 रन बनाये थे, तो वहीं 4 विकेट भी हासिल किए थे।
लिंडे मौजूदा समय में भी अफ्रीका की घरेलू वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने 7 पारियों में जहां 159 रन बनाये हैं, तो उसमें उनका स्ट्राइक रेट भी 116.91 का रहा है, इसके अलावा लिंडे ने 7 विकेट 5.71 के इकॉनमी रेट के साथ हासिल किए हैं। वहीं तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा जो ग्रोइन स्ट्रेन की समस्या की वजह से इस दौरे से बाहर रहेंगे।
भारत दौरे के लिए अफ्रीका टीम का ऐलान करते हुए चयनकर्ता लिंडा जोंडी ने कहा कि, यह देखना काफी खुशी की बात है, कि टीम में एक जगह को लेकर हमारे पास कई शानदार विकल्प हैं। हम इस टीम का चयन करने के बाद बेहद खुश हैं, क्योंकि टी20 सीरीज के दौरान हमें कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले थे, जिसके बाद हम जॉर्ज लिंडे जैसे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं।
यहां पर देखिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम भारत दौरे के लिए:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर, कप्तान), तांबे बुवामा, रीजा वैन डर डुसेन, फाफ डू प्लेसी, काएले वैरियने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मट्स, एंडिले फेलुकवायो, लुंगी एन्गीडी, लूथो सिंपला, बेरुन हेंड्रिक्स, एनरिक नार्ट्ज, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…