क्रिकेट के सबसे पुराना फार्मेट टेस्ट क्रिकेट जिसकी शुरुआत जब हुई थी, तो उस समय खेल के दिन निर्धारित नहीं थे और इस वजह से मैच का परिणाम हासिल करने के लिए कई दिनों तक खेल चलता रहता था। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट को लेकर नियम बनाये गए जिसमें खेल 5 दिनों तक निर्धारित किया गया और एक दिन में 3 सेशन तय किए गए जिसमें पूरे दिन में 90 ओवर खेलने का फैसला किया गया।
टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाली टीमें उन खिलाड़ियों को अधिक शामिल करने की कोशिश करती हैं, जो लम्बी-लम्बी पारियां खेलने में सक्षम हो और इसी कारण हमने कई टीमों को बड़े-बड़े स्कोर बनाते हुए देखा है। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बेहद कम ही देखा गया है, कि कोई बल्लेबाज तेजी के साथ रन बनाने की कोशिश कर रहा हो क्योंकि सभी की कोशिश अधिक से अधिक गेंदे खेलकर अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की रहती है। जिस कारण हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के)
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जब पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था, तो किसी को विश्वास नहीं था, कि एक दिन यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट सफल ओपनर में से एक माना जाएगा। सहवाग जिस अंदाज में खेलते थे, उससे विपक्षी टीमों के गेंदबाज हमेशा दबाव में रहते थे, क्योंकि सहवाग टेस्ट क्रिकेट में भी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने से बिल्कुल भी नहीं डरते थे। सहवाग ने 104 टेस्ट मैच में 49.34 के औसत से 8586 रन बनाये जिसमें उनके नाम पर 91 छक्के दर्ज हैं।
4 – जैक कैलिस (97 छक्के)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस हमेशा टेस्ट क्रिकेट में लम्बी पारियां खेलने के लिए पहचाने जाते थे और इसी कारण वह लम्बे समय तक अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी के मजबूत स्तंभ के रुप में पहचाने गए। जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैच खेलते हुए 55.37 के शानदार औसत के साथ 13289 रन बनाये जिसमें उन्होंने 97 छक्के लगाए।
3 – क्रिस गेल (98 छक्के)
वेस्टइंडीज़ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जो क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में क्यों ना खेल रहे हों उनकी बल्लेबाजी का अंदाज किसी में नहीं बदलता है। गेल ने 103 टेस्ट मैचो में 42.18 के औसत के साथ जहां 7214 रन बनाये तो वहीं उनके नाम पर 98 छक्के दर्ज हैं। गेल की बल्लेबाजी को जो सबसे बड़ी खास बात थी, वह पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलना।
2 – एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जो मध्यक्रम में कंगारु टीम के लिए एक मजबूत स्तंभ के तौर थे, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 96 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 47.60 के औसत से 5570 रन बनाये और इसमें उनके नाम पर 100 छक्के भी दर्ज हैं। एडम गिलक्रिस्ट का हर फार्मेट में खेलने का वही अंदाज देखने को मिलता है।
1 – ब्रैंडन मैक्कुलम (107 छक्के)
न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम को हमेशा उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता था, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका मैदान में उतरते ही बड़े-बड़े शॉट खेलना था। मैक्कुलम ने अपने टेस्ट करियर में कुल 101 मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.64 के औसत के साथ 6453 रन बनाये और 107 छक्के भी लगाये।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…