भारत के ट्रैक एथलीट धरुण अय्यासामी जो 2 इवेंट में प्रमुख रूप से हिस्सा लेते हैं, इसमें एक 400 मीटर और दूसरा 400 मीटर हर्डल्स में दौडते हुए दिखाई दे सकते हैं। साल 2016 में हुए समर ओलंपिक में धरुण अय्यासामी ने 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लिया था।
धरुण अ्य्यासामी का जन्म तमिलनाडु के एक गांव रवुथामपलायन में हुए था। धरूण 31 दिसम्बर 1996 को पैदा हुए थे और वह जब 8 साल के थे, तो उस समय उनके पिता का देहांत हो गया था।
अपनी शुरूआती पढ़ाई धरुण ने सेंचुरी फाउंडेशन स्कूल से की और एक सफल एथलीट बनने की शुरूआत धरुण के लिए उनके स्कूल से ही हुई थी, जब कोच अल्गेसन ने उन्हें देखा था। तमिलनाडु के लिए खो-खो इवेंट में हिस्सा लेने के साथ धरुण ने शुरु में काफी खेलों में हिस्सा लिया जिसके बाद क्लास 10 में पहुंचने के बाद उनकी रुचि एथलेटिक्स की तरफ अधिक देखी गयी।
पर्सनल लाइफ
धरुण के पिता का देहांत एक बीमारी के कारण हो गया था, वहीं धरुण की मां एक स्कूल टीचर थी इसके अलावा उनकी एक बहन जिसका नाम सत्या है, जो तमिलनाडु के वॉलीवाल की टीम में शामिल हैं। पिता के देहांत के बाद धरुण की मां ने अकेले पूरे परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा ली। धरुण ने कई बार इंटरव्यू में इस बात को कहा है, कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है और एक बेटा होने के नाते वह अपने मां के त्याग को कभी नहीं भूल सकते हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में धरुण अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। धरुण ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए गुवाहटी में अपनी ही टीम के साथी एथलीट जितिन पॉल को आखिरी हर्डल में पीछे छोड़ दिया था।
वहीं 2016 में ही धरुण ने रिले टीम के साथ बैंगलुरु में हुए गेम्स में 4X400 मीटर में हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्होंने यहां से अपनी जगह ओलंपिक में पक्की कर ली। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने वर्ल्ड रैकिंग में 13 वां स्थान हासिल किया। 1964 और साल 2000 के बाद यह तीसरी बार था, कि भारतीय पुरूषों की रिले टीम ने ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाइ किया था।
जकार्ता में हुए साल 2018 के एशियन गेम्स में धरुण अय्यासामी ने 400 मीटर हर्डल में सिल्वर पदक जीतकर एक अलग ही रिकॉर्ड बनाने का काम किया।
अवार्ड्स
तमिलनाडु राज्य सरकार की तरफ से धरुण अय्यासामी को 30 लाख का कैश प्राइज़।
अचीवमेंट
एशियन गेम्स
साउथ एशियन गेम्स
गुवाहटी में हुए साल 2016 के गेम्स में 400 मीटर हर्डल इवेंट में गोल्ड मेडल
निजी जानकारी
विवाद
धरुण अय्यासामी की नजर एक सफल एथलीट खिलाड़ी बनने की तरफ है, जिससे वह अपनी मां के त्याग को सफल कर सके। अभी तक धरुण अपने करियर में किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहे हैं।
नेटवर्थ
धरुण की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…