ICC CWC19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में गब्बर के साथ भारतीय टीम ने भी बना दिए ये रिकॉर्ड

Dhawan and Rohit Records vs Australia

भारतीय टीम ने अपने विश्वकप अभियान का आगाज़ अफ्रीका के खिलाफ जीत से करने के बाद टीम को दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दी ओवल में खेलना था जिसमें टीम ने 36 रनों से जीत हासिल करने के बाद इस विश्वकप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

इस मैच में भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर 50 ओवरो में टीम का स्कोर 352 रनों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी लक्ष्य का पीछा शुरू में काफी अच्छे से किया और 37 ओवरो में 200 का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन अंत के ओवरो में विकेट गवाने के वजह से टीम 50 ओवरो में 316 रन बनाने के ऑलआउट हो गयी।

आइये एक नज़र डालते हैं, इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर | Dhawan and Rohit Records vs AustraliaImage Source

  1. विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया टीम का चला आ रहा पिछले 19 मैचो में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने का रिकॉर्ड इस मैच में अंत हो गया। इससे पहले साल 1999 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया टीम को पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
  2. भारत के खिलाफ इस मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का पिछले 10 से चली आ रही लगातार जीत का सिलसिला भी वनडे में रूक गया इसके अलावा विश्वकप में पिछले 8 मैचो में लगातार जीत का रथ भी टीम की इस मैच में हार के साथ खत्म हो गया।
  3. कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में भारत की यह 50 वीं जीत थी। भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाली तीसरी बन गयी है, इससे पहले इंग्लैंड ने और विंडीज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मैच में जीत दर्ज कर चुकी है।
  4. शिखर धवन ने इंग्लैंडे में वनडे क्रिकेट खेलते हुए 19 पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले सर विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड में 21 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।
  5. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट की 37 पारियों में 2000 रन पूरे करने के मामले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले सचिन तेंडुलकर ने कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में 40 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे।
  6. धवन और रोहित की जोड़ी अब वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 शतकीय साझेदारी करने के मामले में एक टीम के खिलाफ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। इससे पहले गॉर्डन ग्रिनीज़ और डेसमंड हेंस की जोड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे में 6 बार शतकीय साझेदारियां की हैं।
  7. रोहित और शिखर की ओपनिंग जोड़ी के नाम आईसीसी वनडे इवेंट्स में अब 6 शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं, जिसमें तीन चैम्पियंस ट्राफी और 3 विश्वकप में हैं और इस मामले में वह संयुक्त रूप से एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी के बराबर आ गयी है।
  8. अपने वनडे करियर में रोहित शर्मा ने पहली बार लगातार 4 पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। जहां पहले मैच में अफ्रीका के खिलाफ 122 रनों की पारी और उसके बाद दूसरे मैच में 57 रनों की पारी के अलावा इससे 2 मैच पहले रोहित ने 95 और 56 रनों की पारी भी खेली थी।
  9. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास का ये पहला ऐसा मैच था, जहां पर दोनों टीमों ने पहले तीन विकेट के लिए 60 रनों से अधिक की साझेदारी की है।
  10. एलेक्स कैरी ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ 25 गेंदे ही खेली जो ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्वकप इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक हैं। इस मामले में पहले स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल की 2015 विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ 21 गेंदो में अर्धशतकीय पारी पहले स्थान पर है।
  11. कैरी का 25 गेंदो में भारत के खिलाफ अर्धशतक बनाना विश्वकप में भारतीय टीम के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी का सबसे तेज़ हैं, इससे पहले 1975 के विश्वकप में इंग्लैंड के क्रिस ओल्ड ने भारत के खिलाफ 30 गेंदो में 51 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago