Yuvraj Singh Retirement: भारतीय टीम को साल 2011 में हुए क्रिकेट विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज़ सिंह ने आज़ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को पूर्ण विराम देते हुए संन्यास की घोषणा कर दी। आईपीएल के 12 वें सीज़न के बाद से लगातार ऐसी ख़बरे आ रही थी, कि युवराज़ सिंह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने आज़ 10 जून को अपने इसकी पुष्टी कर दी।
2011 के विश्वकप के बाद कैंसर की बीमारी के कारण युवराज़ लम्बे समय के लिए टीम से बाहर हो गए थे, इसके बाद जब उनकी टीम में वापसी हुई तो वह उम्मीद के साथ लगातार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता का दिखा दिया गया। 2017 में हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में युवराज टीम का हिस्सा था, जो उनके करियर का आखिरी सबसे बड़ा टूर्नामेंट था।
खराब फार्म का सबसे बड़ा कारण युवराज की फिटनेस थी, जो बीमारी के बाद उस स्तर पर नहीं थी, जिससे वह पहले की तरह खेलते हुए दिख सके लेकिन एक समय युवराज़ को इस बात की उम्मीद थी, कि वह इंग्लैंड में होने वाले इस विश्वकप के लिए टीम में वापसी कर सकते है, लेकिन आईपीएल में भी खराब प्रदर्शन की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके।
भले ही युवराज़ सिंह को उस तरह की विदाई नहीं मिल सकी जैसा उनके करियर को देखते हुए मिलनी चाहिए थी। 2007 में हुए पहले टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में युवराज़ ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाकर 30 गेंदो में 70 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी युवी ने महत्तवपूर्ण पारी खेली।
Yuvraj Singh Retirement: वहीं 2011 के वनडे विश्वकप में युवराज को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धी थी। 2011 के विश्वकप में युवराज ने 8 पारियों में 90.50 के औसत से 362 रन बनाने के साथ गेंद से भी 15 विकेट अपने नाम पर किए थे।
37 साल के युवी ने भारत के लिए 304 वनडे, 58 टी20 और 40 टेस्ट मैच खेले है, वह भारत के लिए लिमिटेड ओवरो के सबसे शानदार खिलाडियों में से एक रहे हैं। वनडे में युवी ने 278 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 14 शतक लगाने के साथ 8701 रन बनायें हैं इसके अलावा 11 विकेट भी हासिल किए है।
टेस्ट में युवी का बल्ला उस उम्मीद के अनुसार नहीं चला लेकिन इसके बावजूद 33.93 के औसत से 1900 रन बनायें हैं, वहीं टी20 में युवी ने 136.38 के स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाये है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…