कोहली ने भी बेल्स ना गिरने के मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया

Virat Kohli’s displeasure over zing bails: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में 5 वीं बार किसी मैच में यह देखने को मिला जब गेंद स्टंप से जाकर लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरी। ऑस्ट्रेलिया की टीम जब भारत के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो भारत की तरफ से पारी का दूसरा ओवर करने के लिए आये तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर डेविड वार्नर के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप से जाकर टकराई लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी।

image source

बुमराह और टीम के बाकी खिलाड़ी इस घटना को देखने के बाद काफी अचंम्भे में दिखाई पड़े क्योंकि गेंद काफी गति के साथ स्टंप पर जाकर लगी थी। इसके बाद डेविड वार्नर ने 84 गेंदो में 56 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन 25 वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने उनको अपनी गेंद पर चलता किया।

इस घटना के बाद जहां ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान ऐरन फिंच ने इसको लेकर सवाल उठाये तो वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इस घटना के बाद नाखुश दिखते हुए कहा कि ऐसी घटनायें इस स्तर पर नहीं होनी चाहिए।

Virat Kohli’s displeasure over zing bails – कोई भी टीम ऐसा नहीं देखना चाहेगी

विराट कोहली ने मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले को लेकर बयान देते हुए कहा कि, बिल्कुल मैं यह कह सकता हूं आप ऐसी चीज़ो अंतरराष्ट्रीय मैच में उम्मीद नहीं करते हैं। टेक्नोलॉज़ी के लिहाज से सबकुछ अच्छा है, कि जब भी कुछ होता है, तो लाइट्स जल जाती हैं लेकिन वह भी जब आप गेंद को काफी तेज़ी के साथ विकेट पर मारते हैं और मैं एक बल्लेबाज़ होने के नाते ये सारी बाते कह रहा हूं।

कोहली ने अपने बयान में आगे कहा कि, मुझे लगता है, कि कोई भी टीम इन तरह की चीज़ो से बिल्कुल भी खुश नहीं होगी क्योंकि जब आप अच्छी गेंद डालते हैं और उस पर विकेट नहीं मिलता है तो आपको बुरा लगता है। गेंद विकेट पर लगती है तो कभी लाइट्स नहीं जलती है और यदि लाइट जल भी जाती है, तो बेल्स विकेट से नीचे नहीं गिरती ऐसा मैने पहले काफी बार होते हुए नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago