CWC 2019: धवन चोट के कारण विश्वकप टीम से हुए बाहर यह खिलाड़ी लेगा भारतीय टीम में उनकी जगह

Dhawan Ruled Out of World Cup 2019

Image Source

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जिसमें टीम ने अभी तक 4 मैच खेलकर 3 में जीत हासिल की है और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा, लेकिन इसी बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका धवन के रूप में लगा है, जो अपने बायें हाथ के अंगूठे में हुए फ्रैक्चर के कारण विश्वकप में आगे के मैचो के लिए फिट नहीं हो पायेंगी।

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार धवन की चोट को लेकर टीम मैनेजमैंट को जो उम्मीद थी, कि वह 2 हफ्तों में ठीक हो जाएगी वह समय रहते अब ठीक होती नहीं लग रही जिस कारण वह विश्वकप से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगर ने पहले कहा था, कि टीम मैनेजमैंट धवन जैसे खिलाड़ी को इतनी जल्दी टीम से चोट के कारण बाहर नहीं कर सकता और वह उन्हें ठीक होने का समय देना चाहते हैं।

बांगर ने अपने बयान में आगे कहा था, कि हम धवन की चोट पर पूरी तरह से नज़रे बनाये हुए हैं और 10 से 12 दिनों के बाद इसको लेकर कुछ फैसला लेंगा। बांगर ने अपना ये न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच से होने से पहले दिया था, लेकिन अब धवन को विश्वकप टीम से चोट के कारण बाहर होना पड़ेगा

धवन की जगह पंत को मिलेगा मौका | Dhawan Ruled Out of World Cup 2019

शिख़र धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान पैट कमिंस की गेंद पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने उस मैच में 109 गेंदो में 117 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली लेकिन इसके बाद धवन फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे और इस चोट का स्कैन कराने के बाद पता चला कि हल्का फ्रैक्चर हैं।

Image Source

वहीं धवन की इस चोट को देखते हुए टीम मैनेजमैंट ने पहले ही बैकअप खिलाड़ी के रूप में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत को इंग्लैंड बुला लिया था, जिसके बाद वह आने वाले मैचो में धवन की जगह पर टीम का हिस्सा रहने वाले हैं, भारतीय टीम को अपना अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में खेलना हैं।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago