भारत से हार के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम पर हुआ मुकदमा

Pakistan fan moves court after Old Trafford disaster: आईसीसी वनडे विश्वकप में जबसे पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद से टीम को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा हैं, क्योंकि इस हार के बाद टीम के लिए जहां सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी कम हो गयी है, तो वहीं पाक फैंस को उम्मीद थी, कि उनके खिलाड़ी चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में किए गए प्रदर्शन को इस मैच में दोहरायेंगे लेकिन टीम को बारिश से बाधित मैच में 89 रनों की हार झेलनी पड़ी।

image source

पाकिस्तान के फैंस इस हार को पूरी तरह से हज़म नहीं कर पा रहे हैं और एक पाक फैन ने टीम के खिलाफ गुजरावाला सिविल कोर्ट जो पंजाब में आती हैं वहां पर एक याचिका दायर करते हुए पूरी टीम के उपर बैन लगाने की गुजारिश की हैं। सरफराज़ अहमद की कप्तानी में टीम ने पिछले 16 मैच में से 13 गवांये हैं, जो फैंस के हज़म कर पाना आसान काम नहीं है।

बुधवार को पीसीबी करेगी मीटिंग – Pakistan fan moves court after Old Trafford disaster

एक खबर के अनुसार जिस फैन ने ये याचिका दायर की हैं, उसमें पाकिस्तान की तरफ से खेल रहे वर्तमान टीम के सभी खिलाड़ियों पर बैन के साथ टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक पर बैन लगाने की अपील की गयी है।

अदालत ने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जवाब मांगा है, जिसके बाद पीसीबी गवर्निंग बोर्ड की बुधवार को इस मामले में मीटिंग होगी, जिसमें एक प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा होगी और इसमें टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर के साथ मुख्य चयनकर्ता इंज़माम उल हक को उनके पद से बर्खास्त करने को लेकर होगी।

image source

पाक टीम के लिए यह विश्वकप अभी तक अच्छा नहीं बीता हैं, क्योंकि टीम को पहले ही मैच में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि पूरी टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 105 के स्कोर पर ही सिमट गयी थी। लेकिन अगले मैच में टीम ने वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 14 रनों से जरूर जीत हासिल की।

लेकिन वह अपनी इस जीत को आगे के मैच में बरकरार नहीं रख सके। अब टीम को अपना अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 जून को खेलना हैं, जिनको भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी सभी मैचो में जीत हासिल करनी होगी।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago