हमने रबाडा को आईपीएल के इस सीज़न में ना खेलने की सलाह दी थी – फॉफ डू प्लेसी

रबाडा को आईपीएल 2019 सीज़न में ना खेलने की सलाह | du Plessis Advised Rabada not to Play IPL 2019

आईसीसी वनडे विश्वकप में इस बार सेमीफाइनल की दौड़ से अफगानिस्तान के बाद बाहर होने वाली दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की है, जिनके लिए बड़े टूर्नामेंट में चोकर्स का टैग हटा पाना लगभग मुश्किल हो गया है। अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट के लिए शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले ही मैच में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 104 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

अफ्रीका टीम को इस विश्वकप में अभी तक एक जीत हासिल हुई जो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी। अपने 7 वें मैच में टीम को पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना था और टीम को इस मैच में 49 रनों की हार का सामना करना पड़ा जो ताबूत में आखिरी कील की तरह था। टीम की इस हार के बाद कप्तान फॉफ डू प्लेसी भी काफी निराश थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी निराशा तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को लेकर व्यक्त कि जिनके लिए यह विश्वकप उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और फॉफ ने इसके लिए उनका आईपीएल में खेलना दोषी ठहराया।

image source

आईपीएल के इस 12 वें सीज़न के दौरान कगिसो रबाडा का फार्म काफी शानदार था, लेकिन बैक में तकलीफ होने के कारण उन्हें बीच में ही वापस जाना पड़ा जिसके बाद वह विश्वकप में अपने उस फार्म के आस पास भी नहीं दिखे। रबाडा ने अभी तक विश्वकप में खेले गए 7 मैचो में सिर्फ 6 विकेट ही हासिल कर सके और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 5.25 का रहा जो अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चिंता रही।

रबाडा की गति में भी कमी आयी – फॉफ

DU Plessis Advised Rabada :-  फॉफ डू प्लेसी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार जाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का जबाव देते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता यह इसका बिल्कुल ठीक जवाब होगा लेकिन हमें रबाडा को आईपीएल में ना जाने से रोकना चाहिए था, जिससे वह विश्वकप से पहले पूरी तरह फिट रहते लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जब वह बीच में वापस गये तो वह चोट के कारण।

मैने आईपीएल के शुरू होने से पहले इसको लेकर बात की थी, कि हमें तीनों फार्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी को आराम देने के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि वह तीनों ही फार्मेट में खेलते हैं और उसके बाद आईपीएल में भी, तो यह सिर्फ आईपीएल को लेकर नहीं बल्कि बाकी और भी खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए था।

image source

आप यह देख सकते हैं जब वह आईपीएल के बाद इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे तो उतने फ्रेश नहीं थे और यह कोई बहाना नहीं है और आप रबाडा को देखकर यह कह सकते हैं कि उनकी गति में थोड़ा कमी जरूरी आयी है।

अब अफ्रीका टीम जो विश्वकप में सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है लेकिन उसे अभी भी 2 मैच खेलने बाकी हैं, जिसमें अगला मैच टीम 28 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago