After Mankading, Ashwin didn’t look at social media for 15 days
इंडियन प्रीमियर लीग का जब इस बार 12 वें सीज़न की शुरूआत हुई थी, तो वह काफी विवादो से घिर गयी थी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में जब रवि अश्विन ने जॉस बटलर को मैनकेडिंग ऑउट किया था उसके बाद हर तरफ अश्विन की काफी आलोचना हुई थी जिसमें सोशल मीडिया पर स्प्रिट ऑफ क्रिकेट प्वाइंट लेकर अश्विन को घेरा जा रहा था।
मैच खत्म होने के बाद जब अश्विन पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेस में गए तो वहां पर उन्होंने कहा कि मैने जो कुछ किया वह बिल्कुल भी गलत नहीं था। अब इस मामले को जब काफी समय बीत चुका है, तो अश्विन ने एक शो पर इसको लेकर कहा कि मैने 15 दिनों तक सोशल मीडिया का रूख ही नहीं किया था और उसके अगले सभी मैचो में मेरी एक नज़र बल्लेबाज़ के नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ रहती थी।
अश्विन ने चैट शो ब्रैकफास्ट विद चैम्पियन में कहा कि इस घटना ने मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं किया लेकिन जब पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेस के बाद अपनी पत्नी को फोन किया तो उसने मुझसे कहा कि मैं सोशल मीडिया ना देंखू और मैने उसके बाद लगभग 10 से 15 दिनों तक सोशल मीडिया पर गया ही नहीं।
रवि अश्विन ने अपनी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस घटना के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें फोन करके कहा कि मैने कुछ भी गलत नहीं किया जिसमें कपिल देव से लेकर मुरली कार्तिक तक थे और इसको लेकर मुझे परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है कि लोग बाहर क्या कह रहे हैं।
मैनकेडिंग एक ऐसा मामला है, जिसको लेकर आज भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखी जा सकती हैं, क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस घटना के बाद कहा था, कि वह विश्वकप में विराट कोहली को इस तरह से ऑउट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अश्विन ने अब अपने मजाकिया अंदाज़ में इसका जवाब दिया।
यहां पर देखिए उस पूरे वीडियो कोः
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…