Kohli and Bumrah to be Rested for West Indies: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप को खेलने में व्यस्त है और टीम ने अभी तक जो प्रदर्शन किया है, उसके बाद वह सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पक्का कर चुके हैं। इस समय विश्व क्रिकेट की 10 सबसे मजबूत टीम क्रिकेट के इस महाकुंभ को खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारतीय टीम को विश्वकप के बाद अपनी अगली सीरीज़ कैरेबियन द्वीप में खेलनी हैं, जहां पर टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज़ के साथ 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ भी खेलगी।
वेस्टइंडीज़ दौरे की शुरूआत 3 अगस्त से टी20 सीरीज़ से होगी जिसमें पहले मैच फ्लोरिडा में खेले जायेंगे वहीं वनडे सीरीज़ का पहला मैच 8 अगस्त को इस सीरीज़ के लिए कुछ बड़े भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जिसमें सबसे उपर कप्तान विराट कोहली हैं और उसके बाद तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह जिन्हें लिमिटेड ओवरों की सीरीज़ के लिए आराम मिलने की पूरी संभावना है और यदि भारतीय टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंचती है, तो काफी खिलाड़ियों को बोर्ड आराम दे सकता हैं, क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भी टीम को अभी से चयनकर्ता तैयार करना चाहते हैं।
बीसीसीआई के ऑफीशियल ने इस मामले को लेकर कहा कि, कोहली और बुमराह को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए आराम दिया जा सकता है। विराट इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज़ से लगातार खेल रहे हैं वहीं बुमराह के वर्कलोड को भी हमें ध्यान में रखना हैं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा जरूर होंगे।
विंडीज़ के खिलाफ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की भी शुरूआत होगी उसके पहले टीम को 17 अगस्त से तीन दिन का अभ्यास मैच एंटिगुआ में खेलना है और उससे पहले दोनों ही खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ चुके होंगे।
इसको लेकर बीसीसीआई के ऑफीशियल ने कहा कि, 22 अगस्त से पहला टेस्ट मैच एंटिगुआ में खेला जाएगा और विश्वकप में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह यह काफी समय है आराम के लिए जब तक टेस्ट सीरीज़ की शुरूआत होगी। वहीं भारतीय ए टीम विंडीज़ के दौरे पर पहले ही चली जाएगी जिसमें टेस्ट टीम का हिस्सा हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के लिए वहां के हालात में ढलने के लिए काफी समय होगा।
वहीं टी20 सीरीज़ को लेकर बात करी जाए तो उसमें क्रुणाल पांड्या, श्रेयस अय्यर, राहुल चहर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जिनका आईपीएल का यह काफी शानदार रहा है।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…