Categories: CricketNews

रिहैबिलिटेशन के दौरान मैं काफी मानसिक दबाव में था – हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के बाद से लगातार बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे, उन्होंने अब पूरी तरह से फिट होकर अफ्रीका के खिलाफ ही होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज में वापसी की है। हार्दिक को बैक इंजरी की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिस कारण वह 5 से 6 महिने तक टीम से बाहर रहे थे।

26 साल के हार्दिक ने टीम में अपनी वापसी के बाद कहा कि उनके लिए ये 5 से 6 महिने मानसिक तौर पर बेहद दबाव भरे थे। पांड्या मौजूदा समय में भारत के सबसे शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले साल के आखिर में टी20 वर्ल्डकप में वह टीम के एक महत्तवपूर्ण सदस्य हैं।

सर्जरी के बाद हार्दिक पांड्या को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही थी, कि वह न्यूजीलैंड के दौरे पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें फिट होने के लिए और अधिक समय चाहिए। जिसके बाद हार्दिक ने लोकल टी20 टूर्नामेंट में पहले वापसी करते हुए वहां पर 5 मैचो में 232.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 347 रन बनाकर अपनी फिटनेस का जहां सबूत दिया जिसके बाद अब वह भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं।

इंजरी से रिकवर करना आसान नहीं था

हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करते हुए अपनी इंजरी के समय के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 6 महिने में टीम को बहुत मिस किया है। पांड्या ने अपने इस बयान में यह भी कहा कि उन्होंने जल्दी फिट होने के लिए काफी कड़ी मेहनत भी की लेकिन कुछ भी काम नहीं आया और इस कारण वह मानसिक तौर पर बेहद दबाव में आ गए थे।

पांड्या ने अपने बयान में कहा कि, मैने इस माहौल को पिछले 6 महिने से बेहद मिस किया है, क्योंकि आप अपने देश के लिए अधिक से अधिक खेलना चाहते हैं और मेरे लिए वापसी मानसिक तौर पर बेहद दबाव भरी रही। लेकिन अब रिहैबिलिटेशन के बाद सही में मैं पूरी तरह से फिट हूं। जो मेरे लिए पिछले 6 महिने ना खेलना भी जरुरी रहा क्योंकि मैं पूरी तरह से फिट होने के बाद ही मैदान पर वापसी करना चाहता था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago