आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था, जिसे देखने के लिए मैदान में 86,174 दर्शक भी आये थे, जो अपनी-अपनी टीमों का समर्थन कर रहे थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलियन महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को एकतरफा हराते हुए 5 वीं बार महिला टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम पर किया था, लेकिन इस मैच को लेकर अब एक खबर आ रही है, कि एक फैन जो स्टेडियम में देखने के लिए आया था, उसमें कोरोना वायरस से जुड़े लक्षण पाये गए थे।
यह फैन एमसीजी के लेवल 2 नार्दन स्टैंड के सेक्शन 42 में बैठा था। वहीं इसको लेकर हेल्थ और ह्यूमन सर्विस ने अपनी तरफ से जानकारी देते हुए कहा कि उस फैन में कोरोना वायरस से जुड़े बेहद कम लक्षण दिखे हैं, जिस कारण उसके साथ बैठे स्टैंड में फैंस को किसी भी तरह से घबराने की कोई जरुरत नहीं है।
वहीं एमसीजी की तरफ से जारी हुए एक बयान में उन्होंने कहा कि, मेलबर्न क्रिकेट क्लब के ग्राउंड मैनेजर होने के नाते हम बताना चाहते हैं, कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच को देखने आये एक फैन के अंदर कोविड 19 के लक्षण पाये गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे काफी कम खतरे वाला लक्षण बताया है।
एमसीजी में उस स्टैंड की होगी पूरी सफाई
मेलबर्न क्रिकेट क्लब इस घटना के बाद से सरकार और डीएचएचएस के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसके बाद जहां पर उस फैन ने स्टेडियम में बैठकर मैच देखा था, उस स्टैंड की पूरी तरह से सफाई करी जा रही है, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पहले ही पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
कोरोना वायरस की दशहत की वजह से इस समय पूरा विश्व परेशान है और इसी कारण कई स्पोर्टिंग इवेंट को जहां रद्द किया जा रहा है, तो वहीं कुछ इवेंट खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया है और यह वायरस 80 से अधिक देशों में अभी तक पहुंच चुका है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…