वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने संन्यास लेने के बाद एकबार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है, जिसमें वह टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे। 36 साल के ब्रावो ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों फार्मेट से संन्यास की घोषणा कर थी, जिसमें उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अपने संन्यास का ऐलान किया था।
ब्रावो का अपने संन्यास के फैसले को बदलने के पीछे सबसे बड़ा कारण वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड में बदलाव होना है। विंडीज़ टीम के पूर्व मैनेजर रिकी स्कीरट का डेव कैमरुन की जगह पर नया प्रेसीडेंट बनने के बाद टीम के खिलाड़ी काफी खुश हैं और इससे बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच लम्बे समय से चला आ रहा विवाद भी खत्म होते हुए नजर आ रहा है।
ड्वेन ब्रावो ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा कि, आज मैं इस बात का ऐलान करना चाहता हूं कि मैं एकबार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाला हूं जिसमें किसी बात को कोई संदेह नहीं है, कि यह फैसला एडमिस्ट्रेशन लेवल पर बदलाव होने के बाद मैने लिया है। जिसके बाद मैं भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए और सकारात्म बदलावों को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान करता हूं।
इस दिग्गज़ ऑलराउंंडर ने पूर्व प्रेसिडेंट डेव कैमरुन का खुलकर विरोध किया था, जिसमें 2014 में जब कैरेबियन टीम भारतीय दौरे पर आयी थी, तो उस समय ड्वेन ब्रावो टीम के कप्तान थे और उन्होंने अपने वेतन को लेकर कई विवादों को देखते हुए दौरे को बीच में ही खत्म करने का फैसला किया।
वहीं ब्रावो को टीम में फिर से वापसी को लेकर पूरा विश्वास है और वह कोच फिल सिमंस के अलावा नये कप्तान कायरन पोलार्ड के नेतृत्व में खेलने के लिए बेताब हैं। जिसको लेकर ब्रावो ने कहा कि, हमारी टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं, जो बेहद प्रतिभाशाली हैं, वहीं टीम में कायरन पोलार्ड, लिंडल सिमंस और जेशन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इतनी मजबूत टीम होने के साथ मुझे विश्वास है, कि हम टी20 वर्ल्डकप के अपने खिताब को बचा पाने में कामयाब रहेंगे जिसके लिए हमें फिलहाल अपने खेल को लेकर थोड़ा और सुधार करना होगा। मैं एकबार टीम में वापसी करने के बाद वर्ल्डकप टी20 को ध्यान में रखकर खेलूंगा।
आखिरी बार ब्रावो ने अपना अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2016 की सितंबर में खेला था, जिसके बाद अब उनकी नजरे टीम में वापसी को लेकर टिकी हुई हैं। ब्रावो पूरे विश्व में होने वाली टी20 लीग में खेलते हैं और हर टीम के लिए वह एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। अभी तक ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…