Sourav Ganguly Backs MS Dhoni: भारतीय टीम को आईसीसी वनडे विश्वकप में अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ काफी संघर्ष करने के बाद जीत मिली। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ का फैसला लिया लेकिन अफगान टीम के स्पिनर मोहम्मद नबी, राशिद खान और मुजीब उर रहमान के सामने भारतीय बल्लेबाज आक्रामक होकर नहीं खेल पाये यहां तक की धोनी जो स्पिनरो के खिलाफ काफी आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हैं, उन्हें भी दबाव के कारण काफी धीमे खेलना पड़ा।
37 साल के धोनी के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बल्ले से काफी खराब बीता क्योंकि धोनी ने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदे खेली और सिर्फ तीन चौके ही लगा सके। धोनी नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे उस समय कप्तान विराट कोहली एक छोर से रन बना रहे थे, लेकिन उनके ऑउट होने के बाद रन गति काफी धीमी हो गयी और केदार जाधव के साथ धोनी की 57 रनों की साझेदारी ने लगभग 14 ओवर ले लिए। धोनी को राशिद खान ने अपनी गेंद पर स्टंप ऑउट करवाया जो उनके करियर में ऐसा दूसरी बार हुआ है।
जब धोनी ऑउट हुए उस वक्त भारतीय पारी के सिर्फ 5.3 ओवर ही शेष बचे थे जिस कारण उनका विकेट और भी अधिक महत्तवपूर्ण हो गया था और भारतीय टीम 50 ओवरो में सिर्फ 224 रन ही बना सकी, लेकिन कप्तान कोहली की किस्मत ने उन्हें विश्वकप में एक ऐसी हार से बचा लिया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो सकती थी, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम 213 रनों पर ही सिमट गयी। मैच के बाद महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने धोनी की धीमी बल्लेबाज़ को लेकर उनकी आचोलना जरूर की।
सचिन ने अपने बयान में कहा कि, मैं धोनी की बल्लेबाज़ी देखने के बाद थोड़ा निराश जरूर हूं क्योंकि ये बेहतर हो सकती थी, इसके साथ उनकी कोहली और केदार के साथ हुई साझेदारी को लेकर भी क्योंकि उसमें धोनी ने काफी धीमा खेला। हमने पूरे मैच में 34 ओवर स्पिन गेंदबाज़ी खेली जिसमें 119 रन ही बना सके और इस परिणाम को देखकर मैं कभी खुश नहीं होऊंगा।
यह भी पढ़ें: CWC 2019 : आखिर शमी की हैट्रिक में धोनी कैसे बन गए सभी के हीरो
इस तरह से धोनी की आलोचना होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि वह काफी अच्छे बल्लेबाज़ हैं और वापसी जरूर करेंगे। गांगुली ने अपने बयान में कहा कि, धोनी एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और वह इसे साबित भी करेंगे भले ही इस विश्वकप में उनका बल्ला उम्मीद के अनुसार नहीं चला और अफगानिस्तान के खिलाफ वह उतना सहज नहीं दिखे लेकिन यह सिर्फ एक मैच की बात है।
विश्वकप में भारतीय टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत हासिल हुई जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था, जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल पर टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए भारतीय टीम को अगले 4 में से 2 मैच में जीत हासिल करना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…