भारत बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल की पिच को देखकर पूर्व खिलाड़ियों ने आईसीसी पर निकाली अपनी भड़ास

पूर्व खिलाड़ियों ने आईसीसी पर निकाली भड़ास | Former Cricketers Criticize ICC

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूज़ीलैड के बीच में खेला जा रहा है, क्योंकि 9 जुलाई को बारिश के कारण इस मैच को पूरा नहीं कराया जा सका जिस कारण अब 10 जुलाई को वहीं से जारी रखते हुए पूरा कराया जाएगा। इस विश्वकप में भारतीय टीम ने प्वाइंट्स टेबल पर लीग मैचो के बाद पहले स्थान पर खत्म किया था, तो वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम चौथे पायदान पर रही थी।

जिस तरह के हालात थे उसे देखते हुए केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया और वहीं कोहली ने टॉस हारने के बाद इस बात को कहा था, कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे, लेकिन इसके बाद जैसे ही भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने गेंदबाज़ी करना शुरू किया तो कीवी टीम अपना पहला रन तीसरे ओवर जाकर बना सकी।

मार्टिन गुप्टिल के उपर इसका दबाव साफ तौर पर देखा जा सकता था और इस कारण वह 14 गेंदो में 1 रन बनाने के बाद ऑउट हो गए जिसके बाद हेनरी निकल्स के साथ केन विलियमसन ने पहले 10 ओवर में टीम को कोई और झटका तो नहीं लगने दिया लेकिन वह रन गति को भी नहीं बढ़ा सके।

इसके बाद केन ने जब रॉस टेलर के साथ तेजी से रन बनाने की कोशिश करी तो वह भी 95 गेंदो में 67 रनों की पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार हो गए और इससे यह साफ हो गया था, कि इस पिच पर रन बनाना आसान काम नहीं है, क्योंकि पिच काफी धीमी है।

पूर्व खिलाड़ियों ने की आलोचना | Former Cricketers Criticize ICC

इस मैच में कॉमेंट्री कर रहे कई पूर्व खिलाड़ियों ने पिच का बर्ताव देखते हुए इतने बड़े मैच के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ ने ट्विट करते हुए अपनी बात को लेकर कहा कि, ओल्ड ट्रेफर्ड की इस पिच को देखते हुए यह बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है, यह काफी धीमी है और इसमें टर्न काफी है और यहां से न्यूज़ीलैंड की टीम 240 रन बना लेती है, तो वह मैच में बनी रहेगी।

वहीं इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी मार्क बुचर ने भी पिच को लेकर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्विट के जरिए कहा कि, माफ करियेगा ऐसी पिच के कारण पूरे टूर्नामेंट का मज़ा खराब हो जाता है, काफी असमान उछाल और दोहरी गति जिससे पूरे मैच का मज़ा खराब हो गया।

मैच शुरू होने से पहले पिच रिपोर्ट देने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ट्विट करते हुए कहा कि, मेरे अनुसार इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं है इस कारण आपको अधिक बड़े स्कोर के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

यहां पर देखिए इन सभी के ट्विट:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago