WI vs IND Dream11 Prediction, Playing 11 & Live Score: 1st Test 2019
भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज़ के दौरे पर है, जहां पर टीम ने पहले टी20 सीरीज़ को अपने नाम पर किया और उसके बाद वनडे सीरीज़ को भी और अब टीम की नजर 22 अगस्त से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ जीत पर होगी जिससे इस दौरे का अंत शानदार तरीके से किया जा सके। दोनों ही टीमों के लिए लिए यह टेस्ट सीरीज़ उनकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली सीरीज़ होगी। भारतीय टीम मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 के पायदान पर काबिज है और वह इस पर बरकरार रखना चाहेगी।
यदि टीम के संतुलन की बात करी जाए तो उसमें टीम के पास काफी विकल्प हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा को हनुमा विहारी के उपर तरजीह जाती है, या नहीं। दोनों ने ही अभ्यास मैच में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है, कि टीम मैनेजमैंट रोहित शर्मा को मौका दे सकती है। वहीं स्पिन में भी टीम को रवि अश्विन और कुलदीप यादव में से किसी एक चुनना होगा क्योंकि अश्विन का जहां विंडीज़ के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है, तो वहीं कुलदीप ने जो आखिरी टेस्ट खेला था, उसमें 5 विकेट हासिल किए थे।
वहीं बात करी जाए विंडीज़ टीम की तो जेशन होल्डर के लिए टीम चयन अधिक मुश्किल भरा नहीं होने वाला है, क्योंकि शैनन गैब्रियल और केमार रोच को जहां सीधे टीम में शामिल किया जाएगा, तो वहीं रोस्टन चेज़ टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में खेलने वाले हैं, इसके अलावा यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रखीम क्रोनवाल को पहला टेस्ट खेलने का मौका मिलता है, या नहीं।
मैच डिटेल्स | WI vs IND 1st Test 2019 Match Details
वेस्टइंडीज़ बनाम भारत के बीच 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ का पहला मैच एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम को 7 बज़े शुरू होगा। इस मैच भारत में सीधा प्रसारण सोनी टेन1 और सोनी टेन 3 पर किया जाएगा, इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी होगी।
वेदर रिपोर्ट | WI vs IND 1st Test 2019 Weather Report
मौसम को लेकर बात करी जाए तो पूरे टेस्ट मैच के हर दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद हैं, जिससे टीमों की बारिश को लेकर होने वाली चिंता दूर रहने वाली है और इस कारण इस मैच में परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
पिच कंडीशन | WI vs IND 1st Test 2019 Pitch Conditions and Report
एंटिगुआ की पिच को लेकर बात करी जाए को यहां पर तेज़ गेंदबाज़ो को मदद मिल सकती है, और जो भी टीम पहले गेंदबाज़ी करेगी उससे शुरू में स्विंग जरूर मिलेगी जिससे बल्लेबाज़ो के लिए मुश्किले खड़ी हो सकती हैं।
औसत पहली पारी का स्कोर – 290 रन
औसत दूसरी पारी का स्कोर – 354 रन
औसत तीसरी पारी का स्कोर – 226 रन
औसत चौथी पारी का स्कोर – 183 रन
संभावित प्लेइंग इलेवन | WI vs IND 1st Test 2019 Probable Playing 11
वेस्टइंडीज़ (West Indies):
क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, साई होप, डैरन ब्रावो, रोस्टन चेज़, शिमरन हेटमायर, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), कीमो पॉल, जेशन होल्डर (कप्तान), शैनन गैब्रियल, केमार रोच।
भारत (India):
मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | WI vs IND Dream11 Team Prediction 1st Test 2019
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…