इंग्लैंड की टीम इस मैच को पूरी गंभीरता के साथ खेलना चाहेगी क्योंकि इसके बाद उसे अगले महिने से एशेज खेलनी है, जिसकी तैयारियों को लेकर यह मैच देका जा रहा हैं, वहीं ऑयरलैंड जो इस फार्मेट में अभी एक नयी टीम है, उसके पास अधिक टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं हैं।
मैच डिटेल्स | ENG vs IRE Match Details
दोनों ही टीमों के बीच होने वाला यह मैच लार्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा और इस मैदान की पिच को लेकर बात करी जाए तो यहां पर पहली पारी की औसत स्कोर 314 का है, तो वहीं चौथी पारी का औसत स्कोर 156 का है, जिससे इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है, कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लेना चाहेगी।
यह मैच 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसका प्रसारण जहां यूके में स्कॉई स्पोर्ट्स करेगा तो वहीं भारत में यह मैच सोनी ईएसपीएन में होगा साथ ऑनलाइन इस मैच की स्ट्रीम सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | ENG vs IRE Best Players
इंग्लैंडः
जो रूट- कप्तान के रूप में जो रूट का अगले कुछ महिनों तक काफी कड़ा इम्तिहान होने वाला हैं और रूट इस मैच के जरिए अपने बल्लेबाज़ी फार्म को जरूर चेक करना चाहेंगे क्योंकि विश्वकप की शुरूआत में उनका फार्म काफी शानदार था, लेकिन आखिर के कुछ मैचो में वह उस उम्मीद के अनुसार नहीं खेल सके थे। रूट के टेस्ट औसत की बात करी जाए तो 147 पारियों में 16 शतको के साथ 49.15 का औसत है।
जेम्स एंडरसन- एंडरसन को वर्तमान में देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ हैं और वह भी अपने घरेलू हालात में खासकरके। जेम्स एंडरसन के नाम पर इस समय 575 टेस्ट विकेट हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन वह आने वाली बड़ी सीरीज़ो को देखते हुए खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करेंगे।
ऑयरलैंड:
विलियम पोटरफील्ड- आयरिश टीम के कप्तान विलियम पोटरफील्ड टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ भी हैं और उनके उपर काफी कुछ निर्भर करता है, कि आयरलैंड की टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाली है।
बॉयड रैंकिन- गेंदबाज़ी में बात करी जाए बॉयड रैंकिन जो पिछले काफी लम्बे से खेल रहे हैं और वह इंग्लैंड के हालात से काफी अच्छी तरह परिचित भी हैं, उनकी गेंदबाज़ी यह तय करने वाली है, कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ किस तरह का प्रदर्शन करेंगे।
संभावित अंतिम एकादश | ENG vs IRE Probable XI
इंग्लैंडः
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जो डेनली, क्रिस वोक्स, जेशन रॉय, रोरी बर्सं, सैम करन, जैक लीच।
आयरलैंडः
विलियम पोटरफील्ड (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉमसन, गैरी विलसन, बॉयड रैंकिन, एंडी मैक्ब्रायन, केविन ओ ब्रायन, एंडी बालबेरिन, सिमी सिंह, टिम मुरटेघ, मार्क आदिर।
संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | ENG vs IRE Dream11 Team Prediction
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…