सुनील नारायण ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और वहीं विंडीज़ के लिए किसी भी फार्मेट में अपना आखिरी मैच साल 2016 में ही पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेला था। वहीं पोलार्ड की बात करी जाए तो उन्हें पिछले साल भारत के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ के लिए टीम में शामिल तो किया तो गया था लेकिन उसके बाद विश्वकप को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन इन दोनों की ही वापसी से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि विंडीज़ बोर्ड का पूरा ध्यान अगले साल टी20 विश्वकप को लेकर है।
टीम चयन के सेलेक्शन कमेटी के इंट्रिम चैयरमैन पानेल रोबर्ट हेंस ने कहा कि, हमें लगता है, कि नारायण और पोलार्ड जैसे खिलाड़ी पूरे विश्व में होने वाली टी20 लीग में काफी अच्छा कर रहे हैं और जब वह मानसिक रूप से हमारे साथ खेलने के लिए तैयार होंगे तो हम उन्हें पूरा मौका देंगे।
वहीं आंद्र रसल को भी इस टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें सीरीज़ से पहले अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा। क्रिस गेल ने पहले ही इस सीरीज़ से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि वह 25 जुलाई से कनाडा में होने वाली ग्लोबल टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले हैं।
एंथनी ब्राम्बेल को पहली बार मिला मौका | West Indies Squad for First Two T20Is
इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ एंथनी ब्राम्बेल को पहली बार शामिल किया गया है, एंथनी ने ग्लोबल टी20 के पिछले सीज़न में वेस्टंइडीज़ बी टीम की कप्तान करते हुए 12 मैचो में 70 रन बनाये थे। कार्लोस ब्रैथवेट की कप्तानी में टीम के पास ओसेन थॉमस, शैल्डन कोट्रेल और खैरी पियरे जैसे गेंदबाज़ भी है।
बल्लेबाज़ो की बात करी जाए तो इसमें निकोलस पूरन और शिमरन हेटमायर हैं, जो लिमिटेड ओवर्स में लगातार टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा पिछले काफी समय से है। अपने बयान में हेंस ने आगे कहा कि, इस टीम का संतुलन काफी शानदार हैं और टीम में अनुभव के साथ युवा खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण हैं और हम अभी से अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर अपनी टीम तैयार करना चाहते हैं।
यहां पर देखिए वेस्टइंडीज़ की पूरी टी20 टीम | West Indies Squad:
जॉन कैम्बेल, एविन लुईस, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन, कायरन पोलार्ड, रोवमन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नारायण, शैल्डन कोट्रेल, ओसेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बेल, आंद्रे रसल, खैरी पियरे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…