CWC 2019: दिलीप वेंगसरकर ने बताया कि आखिर कौन सी टीम भारत के लिए खतरा बन सकती है

इंग्लैंड टीम भारत के लिए बन सकती है खतरा | England can pose a threat to India 

Image Source

भारत की कामर्शियल राजधानी मुम्बई ने हमेशा भारतीय क्रिकेट जगत को एक से एक शानदार बल्लेबाज़ भी दिया है। बॉम्बे के जिमखाना क्लब में जाकर आप हमेशा ये कहानी सुन सकते हैं, कि किस तरह मुम्बई में महान बल्लेबाज़ो निकलने शुरू हुए और कैसे टीम में साथ खेलने वाले खिलाड़ी एक दूसरे के गहरे दोस्त बनते चले गए।

दिलीप वेंगसरकर जो 1983 से 1988 के बीच विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार मध्यक्रम के बल्लेबाज़ थे, वह भारत के पहली बार विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन फाइनल मैच से पहले चोटिल होने की वजह से वह एकादश से बाहर थे, इसके बाद 1987 के सेमीफाइनल में भी वेंगसरकर को पेट की तकलीफ के कारण बाहर बैठना पड़ा था।

भारतीय टीम कैसा करेगी प्रदर्शन | England can pose a threat to India in the World Cup

इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्वकप में भारतीय टीम ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन शिखर धवन के चोटिल होकर पूरे विश्वकप से बाहर हो जाने के बाद टीम एक बड़ा झटका जरूर लगा लेकिन लोकेश राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को थोड़ी राहत जरूर दी।

Image Source

इसको लेकर वेंगसरकर ने कहा कि, मैं निज़ी तौर पर यह कह सकता हूं कि राहुल नंबर 4 के लिए सबसे उपयोगी बल्लेबाज़ थे, लेकिन अब उनके ओपनिंग में जाने के बाद एकबार फिर से टीम को नंबर 4 की समस्या से जूझना पडेगा क्योंकि मैने विजय शंकर को अभी तक उतना बल्लेबाज़ी करते हुए नहीं देखा, लेकिन वह जरूर इस नंबर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

वहीं भारत को किस टीम से विश्वकप में सबसे अधिक खतरा रहने वाला है, इसको लेकर वेंगसरकर ने कहा कि, भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ काफी सतर्क रहने की जरूरत हैं, क्योंकि इंग्लैंड की टीम खेल के तीनों ही विभागो में काफी मजबूत नज़र आ रही है और वह किसी भी बड़ी टीम के लिए हर समय समस्या खड़ी कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago