CWC 2019: सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब विराट कोहली

Kohli to Beat Sachin and Lara Record

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसमें टीम के उपरी क्रम का योगदान अभी तक सबसे अहम रहा है। भले ही शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्वकप में आगे के मैचो में टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं, लेकिन उनकी जगह पर पिछले मैच में ओपनिंग करने वाले लोकेश राहुल ने कमी को बिल्कुल भी नहीं खलने दिया।

Image Source

पाकिस्तान खिलाफ पिछले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार 77 रनों की पारी खेली थी और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ी के साथ 11000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने इस मामले में सचिन तेदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

अब विराट कोहली एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब खड़े हुए हैं, जिसमें वह जब अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरेंगे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे कर सकते हैं। कोहली के इस समय तीनों फार्मेट में कुल 19896 अंतरराष्ट्रीय रन हैं और उन्हें सिर्फ 104 रनों की और दरकार है, जिसके बाद वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी बन जाएगें और सचिन के साथ लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में क्या रहने वाली दोनों टीमों की रणनीति और क्या रहेगी ड्रीम एलेवन

कोहली ने खेली हैं अभी तक सिर्फ इतनी पारियां | Kohli to Beat Sachin and Lara Record

Image Source

कोहली ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 415 पारियां खेली हैं, जिसमें 131 टेस्ट में, 222 पारियां वनडे में और 62 टी20 क्रिकेट में खेल चुके हैं। वहीं तेंदुलकर और लारा ने 20000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए कुल 453 पारियां ली थी, जिसके बाद इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, जिन्होंने 468 पारियां में यह मुकाम हासिल किया था।

भले ही विराट कोहली ने अभी तक इस विश्वकप में एक भी शतक ना लगाया हो लेकिन वह काफी शानदार फार्म में दिख रहे हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ यदि उन्हें लम्बी पारी खेलने का मौका मिलता है, तो कोहली इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। भारतीय टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर काबिज़ हैं और वह अगले कुछ मैचो में जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago