शामिया आरजू के पिता लियाकत अली ने इस बारे में भी सभी को बताया है, जिसमें उनके परिवार से बेटा अकबर अली, पत्नी राहिसा, दामाद अलताफ हुसैन और 2 बेटियां बेलकिस और मुमताज़ जाने वाली हैं। शामिया के पिता पंचायत ऑफीसर औऱ ब्लाक डेवलपमेंट के पद पर रह चुके हैं। वहीं शामिया ने मानव रचना यूनीवर्सिटी से एरोनॉटिकल में बीटेक किया हुआ है।
शामिया के बारे में अमर उजाला की खबर के अनुसार वह इस समय एमिरेट्स एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनिययर के पद पर काम कर रहीं है। हसन पहले पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है, जो भारतीय मूल की लड़की से शादी कर रहे हैं, इससे पहले दिग्गज़ बल्लेबाज़ जहीर अब्बास ने भारत की रहने वाली मोहसिन खान से और उसके बाद शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया मिर्जा से शादी की थी।
हसन अली का करियर अभी तक रहा उतार-चढाव भरा | Hasan Ali to Marry Indian girl Shamia Arzoo
अगर बात करी जाए हसन अली के अभी तक के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में तो वह इतना शानदार नहीं रहा है। आईसीसी वनडे विश्वकप में हसन को पाकिस्तान की 15 सदस्यों की टीम में जगह तो मिली थी लेकिन उन्हें 4 मैचो में खेलने का मौका मिला जिसमें वह सिर्फ 2 विकेट ही हासिल कर सके और इस कारण उनके खराब फार्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
अगस्त 2016 में हसन अली को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने को मौका मिला था और उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम को उन्हें भविष्य का एक शानदार गेंदबाज़ दिखा और इसके बाद 2017 की चैंपियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के कारण हसन अली को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ दी इयर का खिताब भी दिया गया था।
लेकिन इसके बाद हसन अली के फार्म में लगातार गिरावट देखने को मिली जिस काऱण वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। 25 साल के हसन अली ने अभी तक 9 टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 148 विकेट हासिल कर चुके हैं, इसके अलावा हसन के नाम पर वनडे में भी 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…