England vs Afghanistan Records: आईसीसी वनडे विश्वकप में 18 जून को मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर पहुंच गयी हैं। इस मैच में इंग्लैंड टीम को कप्तान ऑयन मोर्गन ने सिर्फ 71 गेंदो में 148 रनों की पारी खेल दी जिसमें रिकॉर्ड 17 छक्के शामिल थे, जिस कारण इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरो के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी और वह अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली लगभग पहली टीम बन गयी हैं।
image source
आईये एक नज़र डालते हैं – England vs Afghanistan Records
- इंग्लैंड टीम के कप्तान ऑयन मोर्गन ने अपनी 148 रनों की पारी में 17 छक्के लगाए जो वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ का एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले तीन खिलाड़ियों ने एक पारी में सबसे अधिक 16 छक्के लगाये थे, जिसमें रोहित शर्मा पहले स्थान पर थे, जिन्होंने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में साल 2013 में हुए वनडे में अपनी डबल सेंचुरी के दौरान 16 छक्के लगाये थे।
- वहीं एबी डीविलयर्स ने जोहान्सबर्ग में साल 2015 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ऐसा किया था, जिसके बाद क्रिस गेल ने पिछले विश्वकप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 16 छक्के लगाये थे। इसके अलावा मोर्गन ने अपनी इस पारी के दौरान राशिद खान के खिलाफ 7 छक्के लगाये जो किसी वनडे में एक बल्लेबाज़ का एक गेंदबाज़ के खिलाफ भी सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
image source
- England vs Afghanistan Records: इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी के दौरान 25 छक्के लगाये जो किसी भी टीम का वनडे की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इंग्लैंड की टीम ने इस मामले में अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो उन्होंने इसी साल 24 छक्के लगाकर विंडीज़ के खिलाफ बनाया था।
- दोनों ही टीमों ने इस मैच में कुल मिलाकर 33 छक्के लगाये जो विश्वकप के किसी मैच में सबसे अधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड है। इससे पहले पिछले विश्वकप के क्वॉटर फाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड और विंडीज़ के मैच में 31 छक्के लगे थे।
- वहीं वनडे क्रिकेट में किसी एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगने के मामले में यह मैच तीसरे स्थान पर हैं, इस मामले में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड का मैच हैं, जिसमें कुल 46 छक्के लगे थे, जबकि दूसरे नंबर पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच हैं, जिसमें कुल 38 छक्के लगने का रिकॉर्ड हैं।
- ऑयन मोर्गन ने इस मैच में अपना शतक सिर्फ 57 गेंदो में ही पूरा कर लिया जो इंग्लैंड की तरफ से विश्वकप में किसी बल्लेबाज़ का सबसे तेज़ हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जॉस बटलर के नाम पर था, जिन्होंने इसी विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 गेंदो में शतक लगाया था, वहीं विश्वकप इतिहास में मोर्गन ने चौथा सबसे तेज शतक लगाया है।
- राशिद खान के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8.1 ओवरो की गेंदबाज़ी में 100 रन खर्च कर दिए जो वनडे में किसी गेंदबाज़ का सबसे तेज़ी के साथ 100 रन देना हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे के ब्रायन विटोरी ने 2012 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नेपियर वनडे में 8.3 ओवरो में ही 100 खर्च कर दिए थे।
- राशिद खान ने इस मैच में 9 ओवरो की गेंदबाज़ी में 110 रन खर्च कर दिए जो विश्वकप में किसी एक गेंदबाज़ का सबसे खराब प्रदर्शन हैं। इससे पहले मार्टिन स्नेडन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1983 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ ही 12 ओवरो में 105 रन दिए थे।
image source
- वनडे क्रिकेट के इतिहास में राशिद खान ने तीसरी सबसे खराब गेंदबाज़ी की हैं, इस मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क लुईस हैं, जिन्होंने 2006 में जोहान्सबर्ग वनडे में 113 रन दिए थे, वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के वहाब रियाज़ हैं, जिन्होंने 2016 के वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 110 रन दिए थे।
- राशिद खान वनडे क्रिकेट में पहले ऐसे स्पिन गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में 100 से अधिक रन खर्च कर दिए। इससे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 2006 में सिडनी वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 99 रन खर्च कर दिए थे।
- ऑयन मोर्गन ने एक कप्तान के रूप में वनडे क्रिकेट में 138 छक्के लगाने दिए जो किसी कप्तान का सबसे अधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने 126 छक्के लगाये थे वहीं रिकी पोटिंग ने कप्तान के रूप में 123 छक्के लगाए थे। इसके अलावा मोर्गन वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में रिकी पोटिंग और ब्रैंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया है।
- विश्वकप में इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में अपना सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बना दिया हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्वकप में 386 रन बनाये थे। वहीं विश्वकप में यह किसी टीम का 6 वां सबसे बड़ा स्कोर हैं।
यह भी पढ़ें:-