भारत से हार के बाद आखिर सरफराज़ अहमद ने क्यों कहा कि मैं अकेला घर नहीं जाऊंगा

Sarfaraz Ahmed warns Pakistan Players: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स में खेला जा रहा वनडे विश्वकप अभी तक अच्छा नहीं बीता है, क्योंकि टीम को जहां पहले मैच में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा तो अगले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 14 रनों से जीत हासिल करके जरूर वापसी की कोशिश की जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से टीम को अंक बाटने पड़े।

image source

पाक टीम को इसके बाद अपना अगला मैच गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना था, जिसमें भी टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद ट्रेंटब्रिज़ में भारत के खिलाफ जबसे टीम को हार मिली उसके बाद टीम के लिए जहां सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल भरी हो गयी है, तो वहीं टीम को फैंस की आलोचना का शिकार भी काफी बुरी तरह से झेलना पड़ रहा है, अब पाक टीम को अपना अगला मैच 23 जून तो लार्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जो आसान नहीं होने वाला है।

सरफराज़ ने टीम को दी चेतवानी | Sarfaraz Ahmed warns Pakistan Players

एक खबर के अनुसार भारतीय टीम से हार मिलने के बाद जहां पाकिस्तान टीम के कप्तान सवालो के कटघरे में खड़े नज़र आ रहे हैं, तो वहीं अब उन्हें टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगले चारो मैच में जीत हासिल करनी होगी।

सरफराज़ अहमद ने भारतीय टीम से हार के बाद अपने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि, वह अकेले वापस घर नहीं जाने वाले बल्की बाकी टीम के खिलाड़ियों को भी वापस जाना पड़ेगा।

image source

अहमद का ऐसा कहने के पीछे का कारण देश में फैंस का गुस्सा है, जो अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश दिख रहे हैं और यदि अगले 4 मैचो में टीम अच्छा नहीं खेलती है, तो स्थिती काफी बुरी हो सकती है।

इस साल पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 2 मैच में ही जीत हासिल की हैं, वहीं 15 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए विश्वकप में वापसी करना संभव नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago