Yuvraj Singh Writes to BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2011 में 28 साल के बाद विश्वविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फार्मेट को अलविदा कह दिया। युवी के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने एक चैम्पियन की तरह विदाई ली साथ अपने संन्यास की घोषणा के साथ युवराज ने भी साफ कर दिया कि वह आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे।
युवराज ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए यह कहा था, कि वह अब देश के बाहर टी20 लीग्स में खेलना चाहते हैं, जिसके लिए युवी ने अब बीसीसीआई को एक पत्र लिखते हुए खेलने की मजूंरी मांगी है।
युवी ने जो लेटर बीसीसीआई को लिए उसमें एक सूत्र के मुताबिक मिली खबर के अनुसार युवी को अनापत्ती प्रमाण मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी बिना बीसीसीआई की मंजूरी के विदेशी टी20 लीग में बिना इज़ाजत के नहीं खेल सकता है, जिस कारण युवराज को संन्यास के बाद भी बीसीसीआई से इस मामले में मंजूरी का इंतज़ार हैं।
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और ज़हीर खान ने भी संन्यास लेने के बाद यूएई में होने वाली टी10 लीग में हिस्सा लिया था। वहीं पिछले महिने इरफान पठान पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जो कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे लेकिन उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है और बीसीसीआई से इस मामले में उन्हें बीसीसीआई से मंजूरी मिलना बाकी है।
संन्यास के समय युवराज सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि, मैं टी 20 क्रिकेट खेलना चाहता हूं, उम्र के इस पड़ाव में मैं अपनी खुशी के लिए अब कुछ क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव सहना आसान काम नहीं था और इसके अलावा आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जिस कारण मैं अब इन सारे दबावों से दूर फन के लिए खेलना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…