India-England Records CWC 2019
भारतीय टीम का आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में चला आ रहा अजेय रथ आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रूक गया और टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाये जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली इसके अलावा बेन स्टोक्स ने अंत में 54 गेंदो में 79 रनों की जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से रोहित ने 102 रन और कोहली ने जरूर 66 रनों की पारी खेली लेकिन इन दोनों की यह पारी टीम को जीत दिलाने के काफी साबित नहीं हुई।
Image Source
यहां पर देखिए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर | India-England Records CWC 2019
- इंग्लैड ने एजबैस्टन के मैदान में भारतीय टीम की लगातार चली आ रही 5 जीत के सिलसिले को रोक दिया। भारतीय टीम ने 2013 से यहां पर खेले गए सभी मैचो में जीत हासिल की थी।
- एजबैस्टन के मैदान पर अब इंग्लैड की टीम ने पिछले सभी 10 मैचो में जीत हासिल कर ली है। 2014 में भारत के हाथो मिली 9 विकेट से हार के बाद इंग्लैड की टीम ने यहां पर 4 टेस्ट, 4 वनडे और 2 टी20 मैचो में जीत हासिल की है।
- विश्वकप में भारतीय टीम को इंग्लैड के हाथो 1992 के बाद यह हार मिली है। 1999 और 2003 में भारतीय टीम ने टारगेट का बचाव किया था, जबकि 2011 विश्वकप में हुआ मैच टाई पर खत्म हुआ था।
- जेशन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी इंग्लैड के लिए विश्वकप में पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी है, जिन्होंने 2 बार शतकीय साझेदारी की है। इन दोनों ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ कार्डिफ में हुए मैच में 128 रनों की साझेदारी की थी।
- रॉय और बेयरस्टो के बीच हुई पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी इंग्लैड के लिए किसी विश्वकप में पहले विकेट के दूसरी सबसे अधिक रनों की साझेदारी हैं। इससे पहले 2015 के विश्वकप में मोईन अली और इयान बेल की ओपनिंग जोड़ी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 172 रनों की साझेदारी की थी।
- यह भारत के खिलाफ विश्वकप में किसी भी टीम पहली 150 रनों की साझेदारी है। इससे पहले भारत के खिलाफ विश्वकप में सबसे अधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड गॉर्डन ग्रिनीज़ और डेसमंड हेंस के नाम पर 138 रनों की थी, जो उन्होंने 1979 के विश्वकप में बर्मिंघम के मैदान पर ही बनायी थी।
- रोहित शर्मा विश्वकप में भारत की तरफ से पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 शतक लगायें हैं।
- विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस विश्वकप में अपना लगातार 5 वां अर्धशतक लगाया है, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की इस मामले में बराबरी कर ली है। स्मिथ ने 2015 के विश्वकप में लगातार 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थी, साथ ही कोहली ऐसा करने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं।
- कोहली और रोहित के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी वनडे में दोनों की बीच 17 वीं शतकीय साझेदारी थी जिसके बाद यह जोड़ी वनडे में साझेदारी करने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गयी है। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी ने वनडे में 26 शतकीय साझेदारी की थी, जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर तिल्करत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जिन्होंने 20 शतकीय साझेदारियां की थी। विश्वकप में रोहित और कोहली के बीच यह पहली शतकीय साझेदारी है।
- मोहम्मद शमी दूसरे ऐसे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने विश्वकप में लगातार 3 बार 4 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले शाहिद आफरीदी ने 2011 कके विश्वकप में ऐसा किया था।
- इस विश्वकप में इंग्लैंड के लिए 5 खिलाड़ियो ने शतक लगाया हैं, जो किसी विश्वकप में एक टीम की तरफ से संयुक्त रूप से बराबरी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए 2015 के विश्वकप में 5 अलग–अलग खिलाड़ियों ने शतकीय पारियां खेली थी।
- मोहम्मद शमी भारत के लिए एक वनडे में सबसे अधिक रन देकर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। शमी ने इस मैच में 5 विकेट लेने के लिए 69 रन दे दिए जबकि इससे पहले इरफान पठान ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 61 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
- शमी के 69 रन देकर 5 विकेट हासिल करना विश्वकप केइतिहासमें दूसरा सबसे महंगा 5 विकेट लेने का कारनामा है। इससे पहले इंग्लैंड के स्टीवन फिन ने विश्वकप में 71 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
- युजवेंद्र चहल ने इस मैच में अपने 10 ओवरो में 88 रन दे दिए जो विश्वकप में किसी भारतीय गेंदबाज़ का सबसे खराब प्रदर्शन हैं। इससे पहले 2003 के विश्वकप में जवागल श्रीनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में 87 रन दे दिए थे।
- चहल के इस मैच में 88 रन देने के बाद वह भारत के लिए किसी एक मैच में सबसे महंगे स्पिनर साबित हुए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम पर था, जिन्होंने 2008 की ट्राई सीरीज़ के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 85 रन दे दिए थे।
- कोहली ने इंग्लैंड में की जमीन पर खेले गए वनडे मैचो में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली ने राहुल द्रविड़ के 1238 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अब 1255 रन बना दिए हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी अब भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैचो में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने युवराज़ सिंह के 1523 रनों को पीछे छोड़ते अब 1546 रन बना दिए हैं।
यह भी पढ़ें: