1 जनवरी 2020 को भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ही हर तरफ खबरो में छाये हुए थे, जिसमें इस खिलाड़ी ने दुबई में बॉलिवुड अभीनेत्री नताशा स्टैनकोविक के साथ सगाई की खबरे सामने आयी थी, जिसका खुलासा खुद हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।
इस इंगेजमेंट के मौके पर हार्दिक के परिवार के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल थे, जिसमें हार्दिक ने एक स्पीडबोट में घुटने पर बैठते हुए नताशा को प्रपोज किया था। हार्दिक और नताशा ने अपनी इस खुशी की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट करते हुए दी।
हार्दिक पांड्या की मंगेतर बनने वाली नताशा स्टैनकोविक के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में सभी जानकारी देने जा रहे हैं।
1 – 4 मार्च 1992 को हुआ जन्म
नताशा स्टैनकोविक का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। नताशा अपने मंगेतर हार्दिक से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं।
2 – साल 2012 में भारत में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए आयीं
नताशा स्टैनकोविक साल 2012 में बॉलिवुड में करियर बनाने के सपने से भारत आयी थी। नताशा ने कई फेमस ब्रांड्स के लिए एक मॉडल के तौर पर शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें काफी पहचान भी मिली और इसी कारण नताशा को बॉलीवुड फिल्म सत्याग्रह से अपना डेब्यू करने का मौक मिला।
3 – बिग बॉस में हिस्सा लेकर अपनी अलग पहचान बनायी
साल 2014 में रियेलिटी शो बिग बॉस के सीज़न में नताशा स्टैकोविक ने भी हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें सभी अच्छी तरह से पहचाने लगे थे। नताशा ने लगभग 1 महिने का समय बिग बॉस के घर में गुजारा था।
4 – वीडियो सांग ने करियर को पूरी तरह से बदला
नताशा स्टैनकोविक ने बादशाह के म्यूजिक वीडियो बंदूक में काम किया जिसके बाद उनका करियर पूरी तरह से बदल गया जिसमें डीजे वाले बाबू गाने ने उनको काफी फेमस कर दिया।
5 – शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में किया काम
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जीरो में जिसमें कैटरीना कैफ भी थी, उसमें नताशा को एक छोटा से रोल करने का मौका मिला था।
6 – साल 2019 में वेब सीरीज़ में किया डेब्यू
नताशा ने साल 2019 में दी हॉलीडे नाम की वेब सीरीज़ के साथ अपना डेब्यू इस फील्ड में भी किया था। इस वेब सीरीज़ में उनके साथ अदा शर्मा भी थी। इसके अलावा नताशा ने रियेलिटी शो नच बलिये के 9 सीज़न में भी एक प्रतियोगी के तौर पर भी हिस्सा लिया था।
यहां पर देखिए नताशा के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…