Categories: CricketNews

अंडर 19 विश्वकप ने मेरे करियर में बेहद अहम भूमिका अदा की है – विराट कोहली

अंडर 19 क्रिकेट से आने वाले बड़े नामों में से एक नाम विराट कोहली का भी आता है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने दबदबे का एहसास सभी को पूरी तरह से करवाया है। विराट के लिए इन सभी चीज़ो की शुरुआत तो साल 2008 में ही हो गयी थी, जब उन्होंने कप्तान के तौर पर अंडर 19 विश्वकप को अपने नाम पर किया था, जिसके बाद जल्द ही उन्हें सीनियर टीम से भी खेलने का मौका मिला।

वहीं साल 2008 के विश्वकप में केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, रवींद्र जडेजा और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्होंने भी सीनियर लेवल पर शानदार खेल दिखाया है। अब साल 2020 में एकबार फिर से अंडर 19 विश्वकप खेला जाना है, जिसके लिए युवा भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार दिख रही है।

विराट कोहली ने इसी में अपनी पुरानी यादें सभी के साथ साझा करते हुए बताया कि साल 2008 के एडीशन में केन विलियमसन सबसे शानदार खिलाड़ी थे। कोहली ने फाइनल मैच में विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड की टीम को हराया था। कोहली ने अपने बयान में कहा कि,

मुझे याद है, कि हम केन विलियमसन के खिलाफ खेल रहे थे, जो अपनी टीम के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े हुए दिखाई देते थे। केन की बल्लेबाज़ी उस टूर्नामेंट में खेलने वाले बाकी सभी खिलाड़ियों से बिल्कुल ही अलग थी। यह एक अच्छी बात है, कि उस समय के लोगों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, जैसे केन और स्टीव स्मिथ उनमें से एक हैं।

अंडर 19 विश्वकप की महत्तव बताया कोहली ने

कोहली ने अपनी इस बातचीत में बताया कि किस तरह से अंडर 19 विश्वकप ने उनके करियर में एक अहम भूमिका अदा की है। साल 2008 में कप्तान के तौर पर हिस्सा लेने वाले कोहली ने उस अंडर 19 विश्वकप में 47 के औसत के साथ 235 रन बनाये थे, जिसके बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेलने का मौका जल्द मिल गया।

अंडर 19 विश्वकप के महत्तव को लेकर कोहली ने कहा कि, यह एक शानदार प्लेटफार्म हैं, जहां पर हम अच्छा प्रदर्शन करके अपने करियर को एक अलग स्तर पर लेकर जा सकते हैं, जिस कारण यह मेरे दिमाग और दिल में एक अलग ही जगह रखता है। यह बेहद जरुरी है, कि आपको जो मौके मिल रहे हैं, उसका आप पूरी तरह से लाभ उठा सके।

वहीं साल 2020 में होने वाला अंडर 19 विश्वकप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा जिसमें इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 जनवरी से होगी जिसका पहला मैच मेजबान देश साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में श्रीलंका खिलाफ करने उतरेगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago