भारतीय टीम को साल 2020 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलनी हैं, जिसकी शुरुआत 5 जनवरी से होगी। जहां इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है, तो वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अब 16 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वेटरन ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज की टीम में 18 महिने के बाद वापसी हुई है।
एंजेलो मैथ्यूज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में अगस्त 2018 में खेला था। मैथ्यूज की टीम में वापसी की जो सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है, वह यह कि श्रीलंका टीम में अनुभव की साफ तौर पर कमी को देखा जा रहा है, जिस कारण टी20 विश्वकप की तैयारियों को लेकर मैथ्यूज की टीम में वापसी हुई है।
लसिथ मलिंगा कप्तान के तौर पर जारी रखेंगे
पिछले कुछ समय से हमें यह देखने को मिल रहा था, कि श्रीलंका क्रिकेट टीम में हर फार्मेट में कप्तानों को लगातार बदला जा रहा था, लेकिन अब वह रुकता हुआ दिखाई दे रहा है और इसी कारण लसिथ मलिंगा को ही कप्तान के तौर पर आगे जारी रखने का फैसला किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप तक टीम की कप्तानी करेंगे।
इसके अलावा श्रीलंका टी20 क्रिकेट में कुछ और भी बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें नुवान प्रदीप जो अनफिट होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो शेहान जयसूर्या को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, शेहान ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर सके थे।
इस 3 मैच की टी20 सीरीज़ का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच इंदौर में 7 जनवरी को तो वहीं सीरीज़ का आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
यहां पर देखिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए श्रीलंका टीम
लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, दनुशा गुनाथिल्का, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, ओसेदा फर्नांडो, दशुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, वेंदु हसरंगा, लकशन संदाकन, धनंजया डी सिल्वा, लहिरु कुमारा, इशुरु उदाना।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…