T20 में सबसे तेज शतक: T20 इंटरनेशनल में शतक लगाना मुश्किल है. क्रिकेट जगत में कुछ मौके आए हैं जब प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से कम गेंदों में शतक लगाए हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 प्रसिद्ध बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाई है. इस दौरान कुछ ऐसी भी टीमें से जिन्होंने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है और इस सूची में उन टीम के खिलाड़ियों के नाम नहीं है.
#4 फाफ डु प्लेसिस– 46 गेंदे
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में महज़ 46 गेंदों पर शतक जड़ा था. फाफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका के लिए बहुत रन बनाए है और टीम को कई मैच जीतने में मदद की है.
फाफ का नाम साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ियों में लिया जाता है. साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने तीनों फोर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में ढेरों रन बनाए. फाफ एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ–साथ एक अच्छे कप्तान भी रहे हैं.
#3 रिचर्ड लेवी– 45 गेंदे
रिचर्ड लेवी ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा था. लेवी को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका है. उन्होंने अपने पूरे टी20 करियर में अफ्रीका के लिए सिर्फ 13 ही मुकाबले खेले है.
इस दौरान वह 1 विस्फोटक शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं. लेवी को अपने करियर में इंजरीज़ से भी जूझना पड़ा था, इसलिए वह टीम से बाहर हो गए थे और वह फिर कभी वापसी नहीं कर पाए.
#2 रोहित शर्मा– 35 गेंदे
रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए हुए है. वह टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में यह रिकॉर्ड बनाया था.
रोहित ने इंदौर के मैदान पर सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. वह लगातार भारत के लिए सभी फॉर्मेट्स में रन बना रहे हैं. कुछ समय पहले जारी हुई टी20 रेटिंग में रोहित शर्मा 7वें नंबर पर मौजूद है.
#1 डेविड मिलर– 35 गेंदे
साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ा था. मिलर ने 2017 में सिर्फ 35 गेंदों में यह कार्य किया था.
डेविड का फॉर्म 2017 में जबरदस्त रहा था और इस वजह से उन्होंने IPL में भी बढ़िया बल्लेबाजी की थी. मिलर और रोहित 35 गेंदों में शतक लगा चुके हैं लेकिन स्ट्राइक रेट में फर्क की वजह से मिलर का नाम टॉप पर है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…