Categories: CricketNews

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बनाया अनूठा नियम जिससे उनके खिलाड़ियों के सैलरी कटेगी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नये नेतृत्व में बिल्कुल ही एक अलग दिशा की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2019 में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बोर्ड को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था, जिसमें टीम के खिलाड़ी मैच के दौरान आलस में दिखने के साथ फैंस ने उनका बर्गर और पिज्जा खाते हुए वीडियो भी अपलोड किया था, जिसके बाद अब पीसीबी ने नये केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट को जरुरी कर दिया है।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में टीम के सभी खिलाड़ियों को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच यासिर मलिक के अंडक में फिटनेस टेस्ट को देना जरुरी कर दिया है, जिसमें सभी का ये टेस्ट 6 और 7 जनवरी को लाहौर में कराया जायेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी बात की जानकारी अपनी प्रेस रिलीज़ के जरिए भी सभी को दी है। वहीं वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और शदाब खान का फिटनेस टेस्ट 20 और 21 जनवरी को होगा क्योंकी तीनों खिलाड़ी वर्तमान में बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने में व्यस्त हैं।

खिलाड़ियों की 15 प्रतिशत सैलरी कटने का नया नियम

पीसीबी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में जो सबसे महत्तवपूर्ण जानकारी दी उसमें उन्होंने बताया कि, जो भी खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंध के सदस्य हैं, वह 2 दिन होने वाले फिटनेस टेस्ट का हिस्सा बनेंगे। कोई भी खिलाड़ी यदि इस फिटनेस टेस्ट में जरुरी मापदंड को हासिल नहीं कर पाता है, तो उसकी सैलरी में से 15 प्रतिशनत काट लिया जायेगा, जो तब तक जारी रहेगा जब तक वह खिलाड़ी उस टेस्ट को पूरी तरह से पास नहीं कर लेता है। इसके अलावा लगातार टेस्ट में फेल होने पर उसे केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर किया जा सकता है।

जाकिर खान जो पीसीबी के निदेशक हैं, उन्होंने इसको लेकर कहा कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिटनेस के मापदंड को देखते हुए हमें पिछली दफा काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था, खास करके विश्वकप के दौरान। वहीं टीम के नये मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने भी खिलाड़ियों की डाइट में बदलाव करने के लिए पहले ही हमसे कहा है।

वहीं इसको लेकर जाकिर ने आगे कहा कि, अब समय आ गया है, कि हमें फिटनेस को लेकर कड़े कदम उठाने होंगे जिसमें जुर्माने पहला कदम है, जो केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों के लिए है। ताकि खिलाड़ी पूरे साल अपनी फिटनेस को लेकर लगातार सजग रहे और टीम को इससे लाभ मिल सके।

यहां पर देखिए पीसीबी के नये केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों को

कैटेगरी ए – बाबर आजम, सरफराज अहमद, यासिर शाह।

कैटेगरी बी – असद शफीक, अजहर अली, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, मोहम्मद अब्बास, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी।

कैटेगरी सी – आबिद अली, हसन अली, फकर जमान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उस्मान शेनवारी, वहाब रियाज।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago