क्रिकेट में उस समय से काफी चर्चा का विषय देखा जा रहा है, जबसे टी20 क्रिकेट के बाद टी20 लीग्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसका नुकसान बाकी दोनों ही फार्मेट में देखने को मिल रहा है। हर दिन के गुजरने के साथ हमेशा एक बात सामने निकलकर आती है, कि क्रिकेट के सबसे पुराने फार्मेट का आखिर भविष्य क्या होने वाला है।
इसको लेकर हर कोई इस फार्मेट को फिर से जिंदा करने के लिए कोई ना कोई नया विचार लेकर सामने आता है। इसी में जो नया विचार सभी को सुनने में मिला है, वह यह कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद साल 2023 में होने वाली दूसरी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के मैच 4 दिन का करने को लेकर विचार कर रही है।
एक खबर के अनुसार आईसीसी इस बात पर विचार कर रही है, कि पारम्परिक टेस्ट क्रिकेट को 5 दिन की जगह पर 4 दिन का कर देना चाहिए जिससे फैंस और टीम और भी कोशिश करें परिणाम हासिल करने के लिए। जबसे यह खबर सभी को पता चली है, तो कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों ने इस विचार को लेकर बयान दिये हैं। जहां इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट और जॉस बटलर को यह विचार पसंद आया तो वहीं ऑस्ट्रेलियन कप्तान टिम पेन ने 5 दिन के टेस्ट की ही वकालत करी है।
ग्लैन मैक्ग्राथ ने भी पारम्परिक टेस्ट ही जारी रखने के लिए कहा
अब इसी मामले में ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथ ने भी अपने विचार रखते हुए मीडिया से सिडनी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पिंक टेस्ट से पहले बात की। 124 टेस्ट मैच खेलने वाले मैक्ग्राथ ने कहा कि, मैं खुद को काफी पारम्परिक मानता हूं और मैं इस खेल को इसी तरह से पसंद भी करता हूं, क्योंकि ये 5 दिन मेरे लिए काफी महत्तवपूर्ण होते हैं और मैं इसे छोटा हुए नहीं देख सकता।
पिंक टेस्ट और डे-नाइट टेस्ट आने से इस खेल को एक नयी जान मिली है, जिस कारण यह लगातार आगे बढ़ता जा रहा है, लेकिन आप दिनों की संख्या को कम नहीं कर सकते हैं, इससे पूरे खेल पर ही असर पड़ जाएगा।
वहीं इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलियन टीम के वर्तमान खिलाड़ी और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भी पुरजोर विरोध करते हुए अपनी बात को रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि, आप बड़े मैचो को देखिए जिसमें 2 शानदार टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं, जिसमें से कई का हिस्सा मैं भी रह चुका हूं और उनका परिणाम 5 वें दिन जाकर निकला है।
नाथन लियोन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, आप साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए एडिलेड टेस्ट मैच को याद करिये जहां पर मैच का परिणाम 5 वें दिन के आखिरी के 1 घंटे में जाकर निकला इसके अलावा केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 वें दिन के आखिरी 10 मिनट में मैच का नतीजा निकल सका जिस कारण मैं कभी 4 दिन के टेस्ट मैच को लेकर सहमत नहीं हो सकता हूं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…