Categories: Cricket

यह 3 खिलाड़ी 2020 में बन सकते हैं भारतीय टीम का हिस्सा

भारत के लिये खेलना हर एक डोमेस्टिक खिलाड़ी का सपना होता है. इस सपने को पूरा करने में कुछ लोग सफल होते हैं तो कुछ लोग असफल होते हैं. भारतीय टीम में पहुंचना और खेलना काफी ज्यादा बड़ी बात है. एक घरेलू क्रिकेटर को सेलसेक्टर और फैंस की नजर में आने के लिए काफी मेहनत लगती है

2019 में कई सारे नए खिलाड़ियों को भारत की जर्सी में खेलने का मौका मिला और कुछ क्रिकेटर्स सफल भी रहे. 2020 में भी कुछ खिलाड़ियों को भारत की जर्सी में खेलने का मौका मिल सकता है. 2020 में T20 वर्ल्ड कपकी शुरुआत होगी और इससे पहले भारत ने खिलाड़ियों का ऑडिशन लेगा. इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 खिलाड़ियों के बारे में जो 2020 में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

सूर्यकुमार यादव बहुत लंबे समय से भारतीय टीम में आने के लिये संघर्ष कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. 2017 में मुम्बई इंडियंस की टीम ने उन्हें अपर ऑडर में खिलाने का निर्णय लिया था और उन्होंने खूब रह बनाए. सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ समय पहले ही जबरदस्त प्रदर्शन किया था. यादव ने 11 मैचों में 392 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाई थी. उनके प्रदर्शन से साफ है कि उन्हें इंडियन टीम में जगह मिलनी चाहिए.

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

पृथ्वी ने भारत के लिए कुछ समय पहले ही टेस्ट मैच में डेब्यू किया थाइस दौरान उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खूब रन बटोरे थे. पृथ्वी T20 के बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाज है. उनका IPL रिकॉर्ड भी अच्छा है. उन्होंने 25 मैचों में 598 रन बनाए हैं और वह 4 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैंइसके अलावा डोमेस्टिक T20 में भी शॉ ने जबरदस्त 63 रन बनाए थे. अगर भारत को T20 वर्ल्ड कप के लिए एक बढ़िया बैकअप ओपनर चाहिए तो वह पृथ्वी शॉ को मौका दे सकते हैं

संजू सैमसन (Sanju Samson)

संजू सैमसन के नाम से हर एक क्रिकेट फैन परिचित होगा. सैमसन ने भारत के लिए सिर्फ एक T20 मैच खेला था जिसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला. IPL में इस खिलाड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. सैमसन ने IPL में कुल 93 मैच खेले हैं जहां वह 2209 रन बनाने में सफल रहे हैं. वह IPL में 2 शतक और 10 अर्धशतक लगा चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में यह खिलाड़ी ठीक प्रदर्शन करता है. अगर वह IPL में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें इंडियन टीम में वापसी करने का मौका मिल सकता है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago