रॉयल रंबल पीपीवी अब कुछ हफ़्तों दूर है. यह WWE का सबसे अहम इवेंट रहता है क्योंकि यहीं से साल के सबसे बड़े पीपीवी रेसलमेनिया के लिए स्टोरीलाइन तैयार होती है. रॉयल रंबल पीपीवी में चैंपियनशिप मैच के अलावा दो बैटल रॉयल मैच भी देखने को मिलते हैं जिन्हें रॉयल रंबल मैच कहा जाता है.
इस मैच में 30 सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं. हर सुपरस्टार्स एक निर्धारित समय में रिंग में एंट्री करता है. रोप्स पर से नीचे फैक दिए जाने पर सुपरस्टार एलिमिनेट हो जाता है. अंत में बचने वाला सुपरस्टार मैच का विजेता कहलाता है. ऐसे में WWE यहां से पूरे साल की प्लानिंग करता है.
हर साल कुछ सुपरस्टार्स होते हैं जिनके इस मैच को जीतने के काफी ज्यादा चांस होते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं कुछ सुपरस्टार्स के बारे में जो रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं.
रोमन रेंस (Roman Reigns)
रोमन रेंस के इस साल रॉयल रंबल मुकाबले को जीतने के।काफी ज्यादा चांस है. वह अभी किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं है और वह रॉयल रंबल मैच का हिस्सा जरूर बनने वाले हैं. लंबे समय से खबर सामने आ रही है कि रोमन रेंस रॉयल रंबल मैच में जीत सकते हैं और यह बात सच होते हुए भी दिखाई दे रही है. द बिग डॉग के लिए WWE रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच प्लान कर सकता है. द फीन्ड और रोमन रेंस के मैच की फैंस सोशल मीडिया पर काफी डिमांड कर रहे हैं.
सीएम पंक (CM Punk)
सीएम पंक को हर एक फैन WWE की रिंग में देखना चाहता है. वह 2014 के बाद WWE के एक्शन से दूर है। कुछ समय पहले ही इस दिग्गज ने WWE बैकस्टेज शो में वापसी की थी. इस दौरान उन्हें पूछा गया था कि वह रॉयल रंबल में आ सकते हैं या नहीं. इसपर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया. अगर वह मैच में आते हैं तो फिर वह मुकाबले को आसानी से जीत जाएंगे. सीएम के आने से 2020 की जबरदस्त शुरुआत होगी.
ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre)
WWE मैनेजमेंट और कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमैहन को ड्रू मैकइंटायर काफी ज्यादा पसंद है. 2019 के मध्य तक उन्हें अच्छा पुश मिला. इसके बाद अचानक से उन्हें पुश मिलना बंद हो गया और वह लोअर मिड–कार्ड स्टोरीलाइन्स का हिस्सा बन गए. इससे WWE ने संकेत दे दिए हैं कि ड्रू को WWE दद्वारा भविष्य में बहुत बड़ा पुश मिलेगा. अगर ऐसा कुछ होता है तो फैंस ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर के बीच रेसलमेनिया में WWE टाइटल मैच जरूर देखना चाहेंगे.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…