भारत बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के रिजर्व डे पर भी बारिश का पड़ सकता है खलल

Weather Updates for Ind vs NZ

9 जुलाई आईसीसी वनडे विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच ओल्ड ट्रेफर्ड के मैचनेस्टर मैदान पर भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया जिसमें न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया लेकिन जब उनकी पारी के 46.1 ओवर पूरे हुए तो बारिश ने खलल डाल दिया और मैच को रोकना पड़ा और फिर मंगलवार को मैच पूरा नहीं हो सका जिस कारण अब इस मैच को रिजर्व डे 10 जुलाई को पूरा कराया जायेगा।

न्यूज़ीलैंड जो पिछले विश्वकप में उप विजेता रही थी वह उसने 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना चुकी थी जिसके बाद काफी कोशिश ग्राउंड स्टॉफ की तरफ से की गयी लेकिन मैच को स्थानिय समयानुसार 6 बजकर 25 मिनट तक शुरू नहीं कराया जा सका जिसके बाद अम्पायर्स ने मैच को अगले दिन पूरा कराने का फैसला लिया और अब न्यूज़ीलैंड को अपनी पारी की बाकी 23 गेंद पूरे करने का मौका मिलेगा वहीं भारतीय टीम को भी 50 ओवर मिलेंगे। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ही शुरू होगा।

लेकिन बुधवार को भी ऐसे हालात देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि बादलों का जमावड़ा मैनचेस्टर के मैदान पर बना रहेगा जो न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ो के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाज़ी का फैसला जरूर लिया था लेकिन कीवी टीम की पारी को देखते हुए अब मैच जिताने का जिम्मा गेंदबाज़ो के कंधो पर अधिक दिखाई दे रहा है।

कैसा रहने वाला आज मौसम | Weather Updates for Ind vs NZ

अगर मैनचेस्टर में आज के मौसम की बात करी जाए एक्यूवेदर के अनुसार बारिश होने के आज 40 प्रतिशत आसार दिखाई दे रहे हैं, जिस समय खेल को शुरू किया जाएगा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा तो बारिश के आसार 50 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं।

यदि रिजर्व डे पर भी मैच का परिणाम नहीं निकल सका तो भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि प्वाइंट्स टेबल पर वह कीवी टीम से उपर है और मैच का परिणाम निकालने के लिए भारत को कम से कम 20 ओवरो की पारी खेलनी होगी।

यहां पर देखिए कैसा रहने वाला आज के दिन हर घंटे मैनचेस्टर में मौसम का हालः


Image Source

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago