Categories: Cricket

क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका इस दिग्गज़ गेंदबाज़ का हुआ देहांत

लम्बे बाल और ऐसा गेंदबाज़ी एक्शन जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचने में कामयाब हो, बॉब विलिस जो इंग्लैंड टीम के तेज़ गेंदबाज़ थे। 80 के दशक में बॉब अपनी टीम के महत्तवपूर्ण खिलाड़ी में से एक थे, लेकिन 4 दिसंबर 2019 को थाइरॉड कैंसर की वजह से 70 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।

रॉबर्ट जॉर्ज डायलन विलिस ने साल 1970-71 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू एशेज सीरीज़ से अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद विलिस ने इंग्लैंड के लिए 90 टेस्ट मैच खेले और 325 विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। जब विलिस ने क्रिकेट को अलविदा कहा था, तो उस समय वह टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। इसके बाद सिर्फ सर इयान बॉथम, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड ही इंग्लैंड के लिए विलिस से अधिक विकेट टेस्ट क्रिकेट में अभी तक ले सके हैं।

एक शानदार गेंदबाज़ बॉब विलिस ने अपने करियर की सबसे शानदार गेंदबाज़ी साल 1981 की एशेज सीरीज़ में की थी, जिसे बॉथम एशेज भी कहा जाता हैं, क्योंकि इस सीरीज़ में बॉथम ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 0-1 से 3-1 तक लेकर आये थे। विलिस ने सीरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में सिर्फ 43 रन देकर 8 विकेट झटके थे, जो उनके करियर बेस्ट प्रदर्शन था।

संन्यास के बाद कॉमेंटेटर बने

बॉब विलिस जब अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव में थे, तो उस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में माइकल होल्डिंग ने उनकी काफी पिटाई करी थी, जिसके बाद विलिस ने तुरंत ही उस सीरीज़ के बाद संन्यास ले लिया था। विलिस के नाम टेस्ट क्रिकेट में एकबार भी 10 विकेट हासिल ना करने के बावजूद सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

विलिस ने इसके बाद स्कॉइ स्पोर्ट्स के लिए टेलीविजन प्रिजेंटर और कॉमेंटेटर के तौर पर काम करना शुरु कर दिया, लेकिन उनके करियर की यह दूसरी पारी उतनी सफल नहीं हो सकी क्योंकि विलिस की आवाज उस तरह की नहीं थी। वहीं एक अभिनेता के तौर पर भी विलिस ने तीन फिल्मों में भी काम किया।

लगातार आलोचना के बाद विलिस ने एकबार फिर से स्काइ स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंटेटर के तौर पर खुद को जोड़ा और काउंटी क्रिकेट को कवर करना शुरु किया।

3 दिसंबर को विलिस को सदरलैंड के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनके देहांत की खबर आने के बाद पूरे क्रिकेट जगत को शोक में देखा गया। विलिस के परिवार ने उनके देहांत के बाद स्काइ स्पोर्ट्स को बयान देते हुए कहा कि, बॉब जो एक शानदार पति, पिता, भाई और ग्रांटफादर थे उन्होंने हम सभी के जीवन में अपना एक प्रभाव छोड़ा है, जिस कारण हमें उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago