Yashasvi Jaiswal Biography: भारत में क्रिकेट काफी ज्यादा लोकप्रिय खेल है. कुछ महीनों पहले ही ICC वर्ल्ड कप 2019 खत्म हुआ था और अब अगले कुछ समय बाद अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. BCCI ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चुनाव कर लिया है.
प्रियम गर्ग विश्व कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले हैं. इस टीम में एक और जबरदस्त खिलाड़ी है जो भारत के लिए महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगा. दरअसल, इस अंडर-19 क्रिकेटर का नाम यशस्वी जैसवाल है. इस खिलाड़ी के बारे में हर एक भारतीय क्रिकेटिंग फैन को जानकारी होनी चाहिए.
यशस्वी जैसवाल का शुरुआती करियर
उत्तर प्रदेश से मुम्बई शिफ्ट होने के बाद यशस्वी ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट में लगाया. वह 10 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए आज़ाद मैदान में ट्रेनिंग लेने पहुंच गए थे. क्रिकेट के साथ उन्होंने दुकानों पर भी काम किया था. जैसवाल का अपना घर न होने के कारण वह ग्राउंड्समैन के यहां किराए से रहते थे और पानी पूरी बेचा करते थे.
यशस्वी जैसवाल का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े
Yashasvi Jaiswal Biography: यशस्वी ने साल 2019 की शुरुआत में अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुम्बई की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. लगभग 3 महीनों पहले ही वह विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुम्बई की टीम का हिस्सा भी बने थे. इस टूर्नामेंट में जैसवाल ने सिर्फ 6 परियों में 564 रन बनाए थे. उनका एवरेज 112.60 का रहा था.
यशस्वी जैसवाल के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
यशस्वी का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के सुरियावन नाम के नगर में हुआ था. उनके पिता भूपेंद्र जैसवाल एक हार्डवेयर स्टोर के मालिक है. यह 17 वर्षीय क्रिकेटर मूल रूप से एक ओपनिंग बैट्समैन हैं. इसके अलावा वह एक लेग स्पिनर भी है लेकिन वह अब गेंदबाजी नहीं करते. 2015 में गिल्स शील्ड मैच में जैसवाल ने नॉट आउट 339 रन बनाए थे और सिर्फ 99 रन देकर 13 विकेट लिए थे.
‘यशस्वी जैसवाल’ चर्चा का विषय
Yashasvi Jaiswal Biography: जैसवाल ने 16 अक्टूबर को झारखंड के खिलाफ मैच में 154 गेंदों में 203 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 12 छक्के लगाए थे जहां विपक्ष के पास वरुण एरोन और शाहबाज़ नदीम जैसे बढ़िया गेंदबाज थे. इसके बाद वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे और अब उनका ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन हो गया है, इस वजह से वह पिछले कुछ दिनों से खबरों में है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…