Gulbadin Naib’s message to Bangladesh: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप को शुरू हुए लगभग 3 हफ्ते का समय बीच चुका है, जिसमें 2 टीमों का सेमीफानइल में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ये दोनों ही टीम इस विश्वकप में बाहर होने वाली पहली दों टीमें बनी हैं। जिसके बाद ये दोनों अब बाकी टीमों का खेल जरूर खराब कर सकती हैं। अफगानिस्तान की टीम को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ साउथैम्पटन में ही खेलना हैं।
जहां बांग्लादेश की टीम ने इस विश्वकप में अपने खेल से सभी को प्रभावित करते हुए पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की और इसके बाद टीम का एक मैच बारिश के कारण धुल गया जिसके बाद टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और 2 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर 6 वें स्थान पर मौजूद हैं और टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए अगले 3 मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा।
अफगानिस्तान की टीम ने भले ही इस विश्वकप में अभी तक एक मैच में भी जीत दर्ज ना करी हो लेकिन भारत के खिलाफ पिछले मैच में टीम को भले ही 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके खेल की तारीफ हर जगह हो रही है और अब टीम अपने अगले 3 मैचो में सम्मान के लिए खेलने उतरेगी।
अफगान टीम के कप्तान गुलबदीन नईब ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस मैच को लेकर मजांकिया अदाज़ में कहा कि, हम तो डूबे ही सनम, तुमको भी लेकर डूबेंगे।
28 साल के गुलबदीन नईब के लिए कप्तान के रूप में भले ही अभी तक यह विश्वकप शानदार ना बीता लेकिन एक खिलाड़ी को तौर पर गुलबदीन नईब ने टीम को निराश नहीं किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यदि अफगानिस्तान के रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों ही टीमों की इस फार्मेट में पहली बार भिडंत साल 2014 के एशिया कप में हुई थी, जहां पर अफगानिस्तान ने सभी को चौकांते हुए बांग्लादेश को उस मैच में 32 रनों से हराया था, उसके बाद से ये दोनों टीम अभी तक 7 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें 4 बार बांग्लादेश जबकि 3 बार अफगानिस्तान को जीत हासिल हुई है।
पिछले साल हुए एशिया कप के दौरान इन दोनों का आखिरी बार आमना-सामना हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 रनों की करीबी जीत हासिल की थी, वहीं विश्वकप की बात करी जाए तो 2015 के विश्वकप में जब बांग्लादेश और अफगानिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी, तो बांग्ला टाइगर्स ने 105 रनों की बड़ी जीत अपने नाम पर दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…