Virat Kohli Fined for Excessive Appealing: विश्वकप में भारतीय टीम ने अपना 5 वां मैच अफगानिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में शनिवार को खेला जिसमें टीम ने 11 रनों से करीबी जीत हासिल करने के साथ अपना विजयी अभियान जारी रखा। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की मैच फीस पर आईसीसी ने 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जिसके बाद कोहली का अधिक अपील करना था।
विराट कोहली पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट 2.1 नियम के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी मैच के दौरान अधिक अपील करता है, तो उसके उपर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसके बाद कोहली को लेवल 1 का दोषी पाया गया।
कोहली ने अफगानिस्तान की पारी में 29 वें ओवर की दौरान ऐसा किया था और उस समय वह मैदानी अंपायर अलीम डार पर अपने गुस्से का इज़हार भी करते हुए देखे गए। कोहली ने मैच रेफ्ररे क्रिस ब्रॉड के सामने अपने उपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया जिसके बाद इस मामले की अलग से कोई भी सुनवाई की जरूरत नहीं हैं।
एक डीमेरिट प्वाइंट भी जुड़ा | Virat Kohli Fined for Excessive Appealing
मैच फीस कटने के साथ विराट कोहली के खाते में एक डीमेरिट प्वाइंट भी जुड़ गया और नये नियम आने के बाग यह दूसरा ऐसा मौका है, कि जब विराट कोहली को डीमेरिट अंक मिला हो। कोहली को इससे पहले 15 जनवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के दौरान पहला डीमेरिट अंक मिला था, जिसके बाद अब कोहली के खाते में 2 डीमेरिट प्वाइंट हैं।
ऑन फील्ड अंपायर अलीम डार और रिचर्ड इलिंगवर्थ के अलावा तीसरे अंपायर रिचर्ड कैटलबर्ग और फोर्थ अंपायर माइकल गॉग ने कोहली के उपर लेवल 1 के उल्लंघन का आरोप लगाया जिसके बाद किसी खिलाड़ी पर अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ 1 या 2 डीमेरिट प्वाइंट जोड़े जा सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का मैच काफी रोमांचक रहा जिस कारण कोहली को पूरे 100 ओवरो तक काफी जोश में देखा गया और इसी दौरान जब अफगानिस्तान की पारी शुरू हुई थी, तो मोहम्मद शमी की एक गेंद पर हजरत्तुल्ला के खिलाफ विराट कोहली ने डीआरएस लिया था, लेकिन अलीम डार के फैसले से बाद में कोहली खुश नहीं दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…