Categories: CricketNews

हार्दिक पांड्या ने फिल्मी स्टाइल में किया प्रपोज़ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टैनकोविक को

जैसे ही 31 की दिसंबर को रात के 12 बज़े हम सभी एक नये साल में प्रवेश कर चुके थे और पूरे वर्ल्ड में हर किसी ने अपने अंदाज में इस खुशी को मनाया। इस खुशी को भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी अपने जीवन का सबसे यादगार पल मनाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक के साथ दुबई में सगाई करते हुए मनाया।

कुछ समय पहले हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए सभी को यह जानकारी दी थी, दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद 1 जनवरी 2020 को अपनी सगाई को लेकर इन दोनों ने फिर से फोटो पोस्ट की जिसमें इसका इजहार हार्दिक ने एक बिल्कुल अलग ही अंदाज में किया।

मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान

हार्दिक पांड्या ने अपनी सगाई को लेकर जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसमें उन्होंने हिंदी का एक मुहावरे का प्रयोग करते हुए लिखा, कि, मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान। हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को फिल्मी स्टाइल में एक दुबई में एक स्पीडबोट में घुटने पर बैठते हुए शादी के लिए प्रपोज किया।

इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लम्बे समय से बाते चल रही थी, लेकिन यह बात उस समय और अधिक तेज़ी के साथ फैली जब हार्दिक ने नताशा को अपनी परिवार से मिलवाया था। यही नहीं सर्बिया की इस अभिनेत्री ने हार्दिक के जन्मदिन पर भी एक स्पेशल पोस्ट करते हुए लिखा था, कि वह एक बहुत अच्छे दोस्त हैं।

नताशा ने अपने उस पोस्ट में लिखा था, कि, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक शानदार इंसान तुम्हारे लिए यह साल काफी उतार-चढाव भरा रहा जिसमें कई शानदार चीजे भी हुई तो कुछ चीजे उतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन इससे तुम और भी अधिक मजबूत ही हुए हो। तुम सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हो और मैं तुम पर काफी गर्व करती हूं जो तुमने सभी के लिए किया है।

यहां पर देखिए हार्दिक पांड्या की सगाई की तस्वीरें

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago