भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो पिछले कुछ महिने से पीठ की सर्जरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, उनकी अक्टूबर के महिने में हुई सर्जरी सफल रही, जिसके बाद पांड्या को उम्मीद है, कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप से पहले टीम में वापसी कर लेंगे।
इस समय पांड्या रिहैबिटिलेशन के दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने वापसी के लिए कड़ी मेहनत करना शुरु कर दिया है। बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 सितम्बर को हुए टी20 मैच के दौरान पीठ में समस्या हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने सलाह दी कि उन्हें सर्जरी करना पड़ेगी।
2 अक्टूबर को पांड्या ने अपनी सर्जरी होने के बाद सभी फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो को ट्विट करते हुए इसकी जानकारी दी थी और यह भी उसी समय तय हो गया था, कि हार्दिक भारतीय टीम से अगले 3 से 4 महिने के लिए बाहर रहने वाले हैं, जिस कारण टीम ने शिवम दूबे को उनकी जगह पर लगातार शामिल रखे हुए हैं।
पांड्या की कोशिश थी, कि उन्हें सर्जरी ना करानी पड़े
कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या ने अपने एक बयान में कहा था, कि उन्होंने सर्जरी से बचने के लिए हर तरह के उपाय किये लेकिन कुछ भी काम ना आया जिसके बाद उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया क्योंकि इस तरह से खेलते रहने से उनके प्रदर्शन में गिरावट आती जिससे टीम को भी नुकसान होता, जो किसी भी हालात में सही नहीं होता और उसी के पांड्या ने सर्जरी को लेकर अपना फैसला किया।
पांड्या ने अपने बयान में आगे कहा कि, सर्जरी कराने के लिए यह बिल्कुल सही समय था, क्योंकि मुझे पूरी तरह से फिट होने में लगभग 4 महिने का समय लगना था, जिसका मतलब साफ है, कि मैं न्यूज़ीलैंड के दौरे पर बीच में वापसी कर सकता हूं, जनवरी 2020 के आखिर तक। मेरी योज़ना कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की है, जिसके बाद आईपीएल और फिर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हो जाउंगा।
मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप में हिस्सा लेने की है और अब मुझे ऐसा लग रहा है, कि मैं टीम का हिस्सा रहूंगा। 26 साल के पांड्या ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह टीम के लिए इस मेगा इवेंट को जीतना चाहते हैं, जिसमें पिछली बार टी20 विश्वकप जीतने काफी करीब से टीम को लौटना पड़ा था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…