Categories: Cricket

कोहली ने फिर से बताई मुख्य कोच के लिए उनकी पहली पसंद रवि शास्त्री हैं

Kohli wants Shastri as Head Coach: 2017 में खेली गयी चैपियंस ट्राफी में भारतीय टीम के फाइनल में पाकिस्तान से हारने के बाद जिस तरीके से उस समय वर्तमान कोच अनिल कुंबले ने मुख्य कोच के पद से त्यागपत्र दिया था वह भारतीय क्रिकेट जगत के लिए किसी खराब इतिहास के रूप में देखा जा सकता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कप्तान विराट कोहली और कुंबले के बीच में आपसी तालमेल का सही होना नहीं था, क्योंकि दोनों का काम करने का तरीका बिलकुल ही अलग है और इस कारण बाद में कुंबले के जाने के बाद कोहली की पसंद पर रवि शास्त्री को टीम को मुख्य कोच बनाया गया था।

शास्त्री और कोहली के बीच काफी अच्छा तालमेल अभी तक देखने को मिला है और टीम ने विदेशी जमीन पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका में जहां पर टीम ने पहली बार वनडे सीरीज़ जीती तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली एशियाई टीम भी बनी, लेकिन विश्वकप 2019 में जिस तरीके से टीम को सेमीफाइनल में हार से बाहर होने पड़ा और उससे पहले 2015 के सेमीफाइनल में भी शास्त्री टीम के निदेशक पद पर भी थे जब टीम बाहर हुई थी, इस कारण उनके हटाने की भी बाते चल रही हैं।

विश्वकप के खत्म होने के साथ शास्त्री और उनकी टीम का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे 45 दिनों तक बढ़ाने का फैसला लिया जिससे टीम के लिए नयें कोच का चयन करने के लिए समय मिल सके औऱ विंडीज़ दौरे पर शास्त्री ही टीम के कोच के रहने वाले हैं औऱ उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए फिर से आवेदन करना होगा, वहीं विंडीज़ दौरे पर रवाना होने से पहले जब इसी को लेकर कोहली से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह शास्त्री के कोच बने रहने पर खुश रहेंगे।

मुझे खुशी होगी | Kohli wants Shastri to continue as Head Coach

विराट कोहली ने मुख्य कोच पद को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, यदि सीएसी मुझसे इस मामले में राय मांगते हैं, तो मैं रवि भाई का नाम देना चाहूंगा और साथ ही कोहली ने इस बात की तरफ भी सभी का ध्यान खीचा कि शास्त्री के कार्यकाल में टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया है।

अभी तक भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए रवि शास्त्री के अलावा टॉम मूडी, महेला जयावर्धने, रॉबिन सिंह औऱ माइक हेसन ने इस पद के लिए आवेदन किया हैं।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago