आखिर रवींद्र जडेजा की पारी के समय संजय मांजरेकर कहां गायब हो गए थे, दिया खुद जवाब और माफी भी मांगी

Sanjay Manjrekar Apologises to Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कुछ दिन पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर किए गए ट्विट पर माफी मांगते हुए कहा कि जडेजा ने इस विश्वकप में सभी को अपने प्रदर्शन से गलत साबित कर दिया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान में खेले गए पहले मैच में भले ही भारतीय टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन जडेजा ने इस मैच में बल्ले से 77 रनों की पारी खेलकर मैच को जीताने के बेहद करीब लेकर चले गए थे।

जडेजा ने इस मैच में ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद और फील्डिंग से भी कमाल दिखाया जिसमें उन्होंने गेंदबाज़ी में जहां एक विकेट झटका तो वहीं फील्डिंग में 2 कैच पकड़ने के साथ रॉस टेलर को महत्तवपूर्ण समय पर रन ऑउट भी किया।

लेकिन उपरी क्रम के तीनों बल्लेबाज़ो का 5 रन के अंदर पवेलियन लौटने के बाद मध्यक्रम के उपर काफी दबाव आ गया था, जिस कारण 240 रनों का लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और भारतीय टीम ने जब तक मैच में वापसी की कोशिश करी उस समय तक काफी देर हो चुकी थी।

संजय मांजरेकर जिन्हें पिछले कुछ समय से जडेजा को लेकर किए गए अपने ट्विट पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है, उन्होंने मैच के बाद अपने बयान को लेकर माफी मांगी। मांजरेकर ने कुछ दिन पहले ट्विट करते हुए लिखा था, कि मैं अपनी टीम में जडेजा जैसे किसी आधे-अधूरे खिलाड़ी की जगह पर या तो एक पूरा गेंदबाज़ खिलाउंगा या फिर एक बल्लेबाज़ जिसके बाद जडेजा को यह ट्विट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

जडेजा ने जवाब देने में देर नहीं लगाई और ट्विट के जरिए कहा कि, मैने आपसे दोनों ही फार्मेट में दुगने से भी अधिक मैच खेले हैं और मुझे कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है, कम से कम किसी की आलोचना करने से पहले कुछ सोच लीजिए।

वो मुझे देखना चाहता था, लेकिन मैं वहां पर नहीं था | Sanjay Manjrekar Apologises to Jadeja

पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद जब न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट कॉमेंटेटर इयान स्मिथ ने मांजरेकर से पूछा कि क्या जडेजा ने जिस तरह से अर्धशतक लगाने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज़ में खुशी को जाहिर की क्या वह आपकी तरफ इशारा कर रहा था, तो इसको लेकर मांजरेकर ने कहा कि मुझे भूल जाइये मैं उस समय वहां पर नहीं था, मैं अपने दिए हुए बयान के लिए माफी मांगता हूं, वह मुझे देखना चाहता था औऱ वह आज का स्टार है, लेकिन मैं उस समय लंच कर रहा था।

यहां पर देखिए मांजरेकर के उस बयान को:

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago