भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के पहले मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के साथ सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम को 208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना था, जिसको टीम इंडिया ने 8 गेंद पहले रहते हुए हासिल कर लिया।
इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंदो में 94 रनों की शानदार नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने विंडीज़ टीम के गेंदबाज़ केसरिक विलियमस के नोटबुक सेलीब्रेशन करके जिस तरीके से उनको जवाब दिया वह पूरे मैच में सबसे अधिक रोमांचक करने वाला क्षण था और इसी को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पूरे लम्हे का मजा लेते हुए विलियमस को लेकर शानदार ट्विट किया।
मैच के दौरान यह घटना भारतीय पारी के 16 वें ओवर में देखने को मिली जब कोहली ने शॉट खेलने के बाद सभी के सामने नोटबुक स्टाइट में जश्न मनाया। दरअसल साल 2017 मेें जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ के दौरे पर थी, तो उस समय केसरिक विलियमस ने टी20 मैच में विराट कोहली को ऑउट करने के बाद इस तरह का जश्न मनाया था और शुक्रवार 6 दिसंबर को कोहली ने उनको जवाब देते हुए सबकुछ सूत समेत वापस कर दिया।
विलियमस के साथ ये घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी कैरेबियन गेंदबाज़ को उन्हीं के अंदाज में कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान चैडविक वाल्टन ने भी जवाब दिया था।
अमर अकबर एंथोनी का डॉयलाग ट्विट किया
पहले टी20 मैच के खत्म होने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फेमस ब्लाकबस्टर फिल्म अमर अकबर एंथोनी के डॉयलाग को ट्विट करते हुए लिखा कि, यार कितनी बार बोला मई तेरे को.. की विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़… पन सुनताइच किधर है तुम… अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में!!!! देख देख.. WI का चेहरा देख, कितना मारा उसको, कितना मारा।
अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्विट में केसरिक विलियमस को सलाह देते हुए दिखे जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से किसी तरह का पंगा ना लेने की सलाह दी है, क्योंकि कोहली शब्दों से जवाब नहीं देते हैं, बल्कि उनका बल्ला जवाब देता है।
यहां पर देखिए अमिताभ बच्चन के उस ट्वीट को
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…