Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

Highest Partnership in World Cup :- किसी भी मैच में साझेदारी का महत्व काफी अधिक होता है। बड़ी साझेदारी का अर्थ होता है कि टीम को झटके भी काफी कम लगते है, साथ ही रन भी काफी अधिक बनते हैं। कुल मिला कर देखें तो टीम के लिए काफी आसानी हो जाती है। कई बार ऐसी साझेदारी देखने को मिल जाती है जब मैच में पिछड़ती टीम किसी एक साझेदारी के दम पर वापसी कर जाती है।

विश्व कप में भी ऐसी कई साझेदारी देखने को मिली है, 2011 विश्व कप के फाइनल में गंभीर और धोनी के बीच की साझेदारी शायद ही कोई भूल सकता है। विश्व कप इतिहास में ऐसी कई साझेदारियां हुई हैं। आज आपको विश्व कप इतिहास की ऐसी ही 5 सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में बता रहे हैं।

Highest Partnership in World Cup | विश्वकप इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

#1 क्रिस गेल – मार्लन सैमुअल्स

highest partnership in world cup :- विश्व कप इतिहास की सब से बड़ी साझेदारी 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स के बीच देखने को मिली थी। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 372 रन की विशाल साझेदारी कर इतिहास बना दिया था।

image source

इसी मुकाबले में क्रिस गेल ने विश्व कप इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाया था। इस 372 रन की साझेदारी में क्रिस गेल ने 147 गेंद में 215 और सैमुअल्स ने 156 गेंद में 133 रन बनाए थे। इसी के सहारे वेस्टइंडीज 50 ओवर में 2 विकेट खो कर 372 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 289 रन पर ऑल आउट हो गया था।

#2 सौरव गांगुली – राहुल द्रविड़

highest partnership in world cup :- विश्व कप इतिहास की सब से बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम था, जो कि 2015 में टूटा। यह रिकॉर्ड 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बना था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में 6 रन पर लग गया। लेकिन टीम का दूसरा विकेट 46वें ओवर में 324 रन पर लगा।

image source

इस मुकाबले में दोनो के बीच दूसरे विकेट के लिए 318 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप देखने को मिली। इसमें सौरव गांगुली ने 158 गेंद में 183 और राहुल द्रविड़ ने 129 गेंद में 145 रन बनाए थे। इसकी मदद से भारत ने 373 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका 216 पर रह गयी थी।

#3 उपुल थरंगा – तिलकरत्न दिलशान

10 मार्च 2011 को विश्व कप के एक मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए इन दोनों ने पहले विकेट के लिए विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका को थरंगा और दिलशान ने लाजवाब शुरुआत दिलवाई। दोनो ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 282 रन 44.4 ओवर में जोड़ दिए।

image source

इस मैच में उपुल थरंगा ने 141 गेंद में 133 तथा दिलशान ने 131 गेंद में 144 रन बनाए थे। इसके बावजूद श्रीलंका 6 विकेट ओर 327 रन ही बना पाई। जवाब में जिम्बाब्वे का सिर्फ 188 रन पर पुलिंदा बंध गया।

#4 डेविड वार्नर – स्टीव स्मिथ

highest partnership in world cup :- अफगानिस्तान के खिलाफ 4 मार्च 2015 को विश्व कप के 26वें मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने विश्व कप इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली थी। पहला विकेट आरोन फिंच का 14 रन पर ही जाने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 260 रन जोड़ लिए।

image source

इस साझेदारी का अंत डेविड वार्नर के विकेट से हुआ था। वार्नर का विकेट 38वें ओवर में 274 पर गिरा। वह 133 गेंद में 178 रन की तूफानी पारी खेल कर आउट हुए। इस मैच में स्मिथ ने 98 गेंद में 95 रन बनाए थे। इसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया विश्व कप इतिहास का सब से बड़ा स्कोर, 417 रन बनाने में सफल रहा था। जवाब में अफगानिस्तान 142 पर सिमट गया था।

#5 डेविड मिलर – जेपी डुमिनी

विश्व कप इतिहास का 5वीं सब से बड़ी साझेदारी भी 2015 के ही विश्व कप में देखने को मिला था। यह साझेदारी 2015 विश्व कप के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और जेपी डुमिनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका अपने 4 विकेट सिर्फ 48 रन पर खो कर गहरी मुसीबत में थी। तब इन दोनों ने टीम को और कोई झटका लगे बिना ही स्कोर 50 ओवर में 4 विकेट पर ही 339 रन पर कर दिया।

image source

इन दोनों के बीच की कुल साझेदारी 256 रन कि रही थी। इस मैच में डेविड मिलर ने सिर्फ 92 गेंद में ही 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 138 रन तथा जेपी डुमिनी ने 100 गेंद में 115 रन बनाए थे। डुमिनी की पारी में कुल 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के 339 के जवाब में जिम्बाब्वे 277 रन ही बना पाया था।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago