Categories: CricketICC CWC 2019

विश्व कप में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

most sixes in world cup :- एक दर्शक के तौर पर हम चाहते हैं, की एक मैच में अधिक से अधिक छक्के चौके ही लगें। T20 लीग्स के आगमन के बाद हम ऐसी ही उम्मीद वनडे क्रिकेट में भी करने लगे हैं। वैसे एक दर्शक को जितना मज़ा  छक्का देखने में आता है, एक खिलाड़ी के लिए उस शॉट को खेलना उतना ही कठिन होता है। वनडे क्रिकेट में छक्का जड़ना और  भी मुश्किल होता है। फिर भी समय के साथ अब इस फॉर्मेट में भी छक्के काफी लगने लगे हैं।

image source

बात विश्व कप की करें तो यहां छक्का लगाना मुश्किल होता है। क्यों कि प्रत्येक मैच काफी दबाव वाला होता है। फिर भी कुछ बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी जम कर छक्के लगाए हैं। एक नज़र डालते हैं, विश्व कप इतिहास में सब से अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों पर।

#1 एबी डिविलियर्स

छक्के की बात हो और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का नाम न आये, ये संभव ही नही है। डिविलियर्स भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गए हैं, इसके बावजूद निजी T20 लीग में इनका खौफ आज भी गेंदबाज़ों में देखा जाता है। विश्व कप में भी इनका बल्ला जम कर चलता था। इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2007 से 2015 के बीच कुल 23 विश्व कप के मैच खेले। इसमें इन्होंने 1207 रन बनाए हैं। छक्के की बात करें तो इनके बल्ले से इन 23 मैचों में कुल 23 छक्के आए हैं।

image source

#2 क्रिस गेल

most sixes in world cup :- क्रिस गेल का नाम आते ही मन मे हवाई शॉट नज़र उड़ने शूरू हो जाते हैं। वर्षों से आईपीएल समेत विश्व के सभी लीग में इनका खौफ कायम है। अंतराष्ट्रीय स्तर के मैच में भी इनके कहड़ से गेंदबाज नही बच पाए हैं। विश्व कप में भले ही अपने प्रदर्शन से टीम को टूर्नामेंट में काफी आगे तक नही ले गए हों,

image source

लेकिन छक्कों की लिस्ट में इनका नाम ज़रूर आगे है। वेस्टइंडीज के लिए कुल 26 मैच खेलते हुए इनके नाम भी डिविलियर्स की ही तरह 37 छक्के दर्ज हैं। इनमें से तो 16 छक्के एक ही मैच में 2015 विश्व कप में इनकी 215 रन की पारी के दौरान आए थे। गेल 2019 विश्व में खेलते नज़र आएंगे। ऐसे में इनके बल्ले से कुछ और छक्के ज़रूर देखने को मिल सकते हैं और इनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर आना लगभग तय है।

#3 रिकी पॉन्टिंग

दो – दो विश्व कप अपनी कप्तानी में जितने वाले विश्व कप इकलौते कप्तान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग का बल्ला भी इनकी दिमाग की ही तरह खूब चला है। 1996 से 2011 विश्व में भाग लेते हुए इन्होंने कुल 31 मैच खेले। इस दौरान इन्होंने कुल 1753 रन बनाए। साथ ही 31 छक्के भी लगाएं।

image source

#4 ब्रेंडन मैकुलम

most sixes in world cup :- न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान रखने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम भी छक्के जड़ने के मामले में हमेशा आगे रहे हैं। इसी कारण इनका भी नाम विश्व कप में अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मैकुलम ने न्यूज़ीलैंड के लिए 2003 से 2015 तक विश्व कप में भाग लिया। इस दौरान इन्होंने कुल 34 मैच खेलते हुए कुल 29 छक्के लगाए हैं।

image source

#5 हर्षल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने 1999 से 2007 तक विश्व कप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 25 मैच खेलते हुए 1043 रन जोड़े। इस दौरान इन्होंने 143 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली। इनकी कुल छक्कों की संख्या के बारे में बात करें तो यह कुल 28 हैं। इतने बेहतरीन बल्लेबाज के टीम में होने के बावजूद टीम कभी फाइनल तक नही जा पाए है।

image source

#6 सचिन तेंदुलकर

रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर 6 विश्व कप खेलने तथा विश्व कप इतिहास में सब से अधिक शतक तथा सब से अधिक रन बनाने के बाद भी सब से अधिक छक्के लगाने के मामले में थोड़े पिछड़ गए। हालांकि इससे उनकी काबिलियत पर ज़रा भी फ्रक नही पड़ता है। सचिन ने भारत के लिए कुल 45 विश्व कप के मैच खेले। इस दौरान इन्होंने कुल 27 छक्के लगाए हैं।

image source

#7 सनत जयसूर्या

श्रीलंका के किए 1992 से 2007 तक विश्व कप के कुल 38 मैच खेलने वाले विश्व क्रिकेट के एक और दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या के नाम विश्व कप में कुल 27 छक्के हैं। बता दें, की जयसूर्या के नाम विश्व कप में कुल 1165 रन बनाए हैं।

image source

#8 सौरव गांगुली

2003 विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल तक ले जाने वाले सौरव गांगुली का भी नाम खतरनाक बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। इन्हें कई मैचों में मैदान के बाहर लंबे लंबे छक्के मारने के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। इन्होंने भी विश्व कप इन हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। इन्होंने कुल 21 विश्व कप के मैच खेले। इस दौरान इन्होंने कुल 25 छक्के लगाए हैं।

image source

#9 एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया को कई मौकों पर विश्व चैंपियन बनने में मदद की थी। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1999 से 2007 के बीच कुल 31 मैच खेलते हुए 19 छक्के लगाए हैं।

image source

#10 स्कॉट स्टायरिस

सब से अधिक छक्के लगाने के मामले में 10वें नंबर पर न्यूज़ीलैंड के स्कॉट स्टायरिस का नाम है। इन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 2003 से 2011 विश्व कप के कुल 26 मैच खेले। इस दौरान इन्होंने 909 रन बनाए। इसमें 17 छक्के शामिल हैं।

image source

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago